महज 4 से 5 घंटे में पहुंच जाएंगे पटना से दिल्ली, 180 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ेगी यह ट्रेन

पटना से दिल्ली जाने वाली रेलवे यात्रियों को भारतीय रेलवे बड़ा तोहफा देने जा रही है। भारतीय रेलवे दिल्ली से पटना के बीच शीघ्र ही वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन करने जा रही है। इस ट्रेन के शुरू हो जाने के बाद केवल 4 से 5 घंटे में यात्री पटना से दिल्ली पहुंच जाएंगे। खबर के मुताबिक साल 2025 से इस ट्रेन का संचालन होगा। फिलहाल 12 घंटे में राजधानी एक्सप्रेस दिल्ली से पटना पहुंचती है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इंडियन रेलवे की सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस रफ्तार के मामले में विदेशी बुलेट ट्रेन से भी आगे है। इंडियन रेलवे के अधिकारियों के अनुसार वंदे भारत ट्रेन महज कुछ ही सेकेंड में जीरो से सौ किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती है। विश्व की सबसे तेज गति से चलने वाली बुलेट ट्रेन को जीरो से सौ स्पीड पकड़ने में 55.4 सेकेंड लगता है, जबकि वंदे भारत से 54 सेकंड में ही रफ्तार पकड़ लेती है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक वंदे भारत ट्रेन बेहद अपग्रेडेड है। इस खासियत की वजह से इस ट्रेन की गति दूसरे देशों से काफी तेज है। यह इंजन नहीं बल्कि स्वचालित मोटरों की मदद से चलती है। सबसे खास बात यह है कि इस ट्रेन के 16 बोगियों में से 5 में मोटर लगी होती है। फिलहाल वंदे भारत ट्रेन देश में 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है। इसका अपग्रेडेड वर्जन प्रति घंटा 180 किलोमीटर का होगा। वही चरणबद्ध ढंग से साल 2025 तक अपग्रेडेड वर्जन 260 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेगी।

बता दें कि देश में पहली बार 15 फरवरी 2019 को वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से वाराणसी के बीच चली थी, जिसका उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। या ट्रेन कमर्शियल रन के साथ 17 फरवरी 2019 को शुरू हुई। ट्रेन में सेंट्रलाइज्ड कोच लगे होंगे, एक ही जगह से पूरी ट्रेन पर निगरानी की जा सकेगी। ट्रेन के तमाम सिस्टम की निगरानी यहीं से होगी।

वंदे भारत ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित ट्रेन है। नहीं वंदे भारत ट्रेन के बोगियों को बैक्टिरिया फ्री एयर कंडीशनर सिस्टम से लैस करने की तैयारी है। नए वर्जन में बैठने की सुविधा का विशेष ख्याल रखा गया है। रेक्लाइनिंग सीट को पुशबैक से लैस किया गया है, यानी अपने आराम के हिसाब से उसे पुश कर आगे पीछे कर सकेंगे।‌ यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा जाएगा। खिड़की और दरवाजे में फायर सर्वाइवल केवल का उपयोग होगा, आग लगने की हालात में खिड़कियां और दरवाजा खोलना आसान होगा। नए वर्जन में बिजली गुल होने पर लाइटिंग और वेंटिलेशन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

Join Us