भारतीय रेलवे यात्रियों को 15 रूपए में उपलब्ध कराएगा भात-दाल और अचार, जाने क्या है रेलवे का मेन्यू

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रांची रेल डिवीजन के तहत अलग-अलग स्टेशनों पर जनता मील की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इसे ट्रेनों में यात्रा करने वाले पैसेंजर्स को सस्ते रेट पर खाना मिलेगा। जनता मेल में दो मैन्यू होंगे। रेलवे यात्री 15 रुपए में भरपेट भोजन कर सकेंगे। पहले मेन्यू में सात पूड़ी, 150 ग्राम आलू सब्जी तथा अचार होगा।

जबकि सेकंड मेन्यू में 200-200 ग्राम बात-दाल और अचार रहेगा। 5 रूपए यात्रियों को मोबाइल यूनिट की सुविधा के लिए देना होगा। यानी यात्री 20 रुपए देने के बाद भोजन कर सकेंगे। बता दें कि जनता मील की सुविधा पहले भी दुकानों पर थी लेकिन दुकानदार यात्रियों को यह सुविधा नहीं दे रहे थे। नई व्यवस्था का सख्ती से पालन करने का आदेश रेलवे ने दिया है।

सांकेतिक चित्र

‘एक स्टेशन-एक उत्पाद योजना’ के‌ तहत रांची रेलवे स्टेशन पर चौथे स्टाल का उद्घाटन किया गया। रांची रेल डिवीजन के रांची स्टेशन पर लोकल प्रोडक्ट की बिक्री के लिए बी के इंटरप्राइजेज के द्वारा चमड़ा उत्पाद, स्थानीय खिलौने, आभूषण की प्रदर्शनी सह बिक्री सेंटर का उद्घाटन हुआ।

आपको बता दें कि इस योजना के तहत रांची रेलवे स्टेशन पर चौथा अस्थाई स्टाल खोला गया है। इससे पहले 15 दिनों के लिए अस्थाई स्टॉल का संचालन झारखंड सिल्क टेक्सटाइल एंड हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड, रूरल डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट, लूमंग क्राफ्ट व एग्रीकल्चरल कंसल्टेंसी एंड के द्वारा किया गया था।

दूसरी ओर, रांची एयरपोर्ट पर गो फर्स्ट के दो फ्लाइट को रि-शेड्यूल किया गया है। बेंगलूर और दूसरी फ्लाइट दिल्ली जाने वाली को रीशेड्यूल किया गया। मंगलवार को दोनों फ्लाइट रांची एयरपोर्ट पर देरी से पहुंचा जिस वजह से दोनों फ्लाइट का रीशेड्यूल किया गया। मंगलवार दोपहर के लगभग 3:30 बजे विमान उड़ान भरी।

Join Us