भागलपुर में फोरलेन पुल निर्माण का रास्ता साफ, जानें कब तक बनकर तैयार होगा पुल।

भागलपुर में एक और पुल गंगा नदी पर बनने जा रही है। विक्रमशिला सेतु के समांतर बनने वाले इस फोरलेन पुल के निर्माण में आ रही बड़ी बाधा को दूर कर लिया गया है। वन एवं पर्यावरण विभाग के द्वारा हाल ही में एनओसी मिली है।‌ अब निर्माण की अनुमति कंपनी को मिल गई है। मंत्रालय के द्वारा पुल निर्माण करने वाली कंपनी को लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस जारी कर दिया गया है। अब जल्द ही पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा। एजेंसी को परफॉर्मेंस सिक्योरिटी राशि जमा करने को कहा गया है।

भागलपुर में गंगा पर निर्माण होने वाले विक्रमशिला सेतु के समानांतर फोरलेन में टोटल 994.77 करोड़ की लागत आएगी। अगले 4 साल के भीतर एजेंसी को ये पुल बनाना है। पुल निर्माण करने वाली ठेका एजेंसी ही अगले 10 सालों तक पुल का रख-रखाव करेगी। विक्रमशिला सेतु के 50 मीटर पूरब इस पुल का निर्माण होगा। इस पुल के एप्रोच हेतु केंद्र के द्वारा नवगछिया-भागलपुर नया नेशनल हाइवे-131बी अधिसूचित है।

बता दें कि भागलपुर में गंगा नदी के ऊपर बनने वाले फोरलेन पुल से कई जिलों को लाभ मिलेगा। यहां तक कि झारखंड का सफर आसान हो जाएगा। नवगछिया-भागलपुर नया बन जाने के बाद भागलपुर से हंसडीहा तक नेशनल हाईवे का निर्माण होना है। नवगछिया से नए पुल के रास्ते भागलपुर और हंसडीहा से आगे की यात्रा पहले के मुकाबले बेहद आरामदायक होगा। नया पुल बन जाने के बाद लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

बता दें कि इंजीनियरिंग प्रॉक्योरमेंट कंस्ट्रक्शन (इपीसी) मोड में इस पुल का निर्माण होगा। कंपनी को 1460 दिनों यानी चार साल में पुल निर्माण का लक्ष्य मिला है। भागलपुर में कार्यपालक अभियंता अभिनव कुमार व कई अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति भी कर दी गयी है। बरारी हाउसिंग बोर्ड कालोनी में दफ्तर खोल दिया गया है‌। कंपनी एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन के पास लक्ष्य है कि साल 2026 में ये पुल हर सूरत में तैयार हो जाए।

Join Us