भागलपुर के लोगों के लिए अच्छी खबर, भोलानाथ फ्लाईओवर के लिए निकला टेंडर, जानें कब निर्माण होगा पूरा।

लंबे समय के बाद भागलपुर के भोलानाथ फ्लाईओवर निर्माण की दिशा में पहल तेज हो गई है। मंगलवार को निर्माण के लिए टेंडर निकला। टेक्निकल बिड 25 अक्टूबर काे खुलेगा। फिर फिनांशियल बिड की प्रक्रिया हाेगी। इस साल के आखिर तक कार्य एजेंसी का चयन किया जाएगा और नए वर्ष से निर्माण शुरू हाेने की उम्मीद है। दाे साल के भीतर इसका निर्माण पूरा हाे जाएगा। यानी, शहरवासियों काे 2025 में फ्लाईओवर का सौगात मिल सकेगा। 97.20 कराेड़ खर्च कर इसका निर्माण हाेगा। तीन महीने पहले 59.89 कराेड़ खर्च कर इसका निर्माण हाेना था।

तीन महीने पहले इसके लिए टेंडर निकला था। मगर बाद में लंबाई बढ़ाने का पुल निर्माण निगम के द्वारा फैसला लिया गया। पहले यह 787.28 मीटर लंबाई में बनना था। मगर अब 1232 मीटर लंबाई में फ्लाईओवर बनेगा। यानी, लगभग 445 मीटर लंबाई बढ़ेगी। अब फ्लाईओवर मिरजानहाट शीतला चौक से 150 मीटर पहले से भीखनपुर के त्रिमूर्ति चाैक तक बनेगा। जबकि पूर्व में नेत्रहीन स्कूल तक ही बनाने का प्लान था।

बता दें कि फ्लाईओवर की लंबाई और चौड़ाई दोनों बढ़ेगी। फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड बनाई जाएगी। दाेनाें ओर 3.75-3.75 मीटर सर्विस राेड बनेगा। साथ ही दाेनाें ओर एक-एक मीटर का फुटपाथ बनेगा, जिससे आसपास के माेहल्ले वासियों काे आवाजाही में किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा। इसकी टोटल चाैड़ाई लगभग 17 मीटर हाेगी।

बताते चलें कि लगभग 15 साल से फ्लाईओवर निर्माण के लिए लोगों के द्वारा मांग की जा रही है। इस साल फरवरी में जब भागलपुर दौरे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आए थे तब उनके सामने जिले के डीएम ने फ्लाईओवर निर्माण की तरफ ध्यान आकृष्ट करवाया था। इसके बाद उन्होंने मंजूरी थी तब आगे की पहल तेज हुई।

पुल निर्माण निगम के सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर श्रीकांत शर्मा ने बताया कि भोलानाथ फ्लाईओवर निर्माण के लिए टेंडर निकला है। अब यह 1232 मीटर लंबा होगा। साथ ही नीचे सर्विस रोड और फुटपाथ का निर्माण होगा। टेंडर की प्रक्रिया के साथ ही अतिक्रमण मुक्त करने की दिशा में पहल शुरू होगी।

Join Us