भागलपुर के भोलानाथ फ्लाई ओवर पुल के निर्माण के लिए अगले माह निकलेगा टेंडर, जाने इस पुल का नक्शा

अगले महीने भागलपुर के भोलानाथ फ्लाइ ओवर ब्रिज बनाने का टेंडर निकाला जाएगा। टेंडर की प्रक्रिया में कार एजेंसी का चयन होगा फिर ब्रिज का निर्माण शुरू हो जाएगा। बीते दिन कैबिनेट की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद से ही विभाग के अधिकारी एक्टिव हो गए हैं। ब्रिज निर्माण को लेकर कवायद तेज हो गई है। पुल निर्माण निगम ब्रिज का निर्माण ठेका एजेंसी के सहयोग से कराएगा। टेंडर निकालने को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। इसी साल अक्टूबर से नवंबर के बीच फ्लाईओवर निर्माण शुरू कराने का प्लान है।

बता दें कि यह फ्लाईओवर ब्रिज मिरजानहाट शीतला स्थान से भीखनपुर के बीच बनेगा। इसकी लंबाई 1110 मीटर होगी। फ्लाइओवर ब्रिज का डिक्शन चौक के नजदीक मालगोदाम व लोहिया पुल को जोड़ने हेतु सर्विस रोड बनाने की योजना है। इशाकचक के लिए सर्विस रोड बनाने को मुहर लगी है। इस वजह से डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट में थोड़ा बदलाव होगा लेकिन अलायमेंट पहले की तरह ही रहेगा।

प्रतीकात्मक चित्र

ढाई साल पूर्व ही रेलवे द्वारा भोलानाथ फ्लाईओवर के नक्शे को मंजूरी मिली है। फंड मिलने के बाद सुपरविजन चार्ज देकर रेलवे द्वारा नक्शे को मंगाया जाएगा। यह फ्लाईओवर भोलानाथ रेलवे पुल से साढ़े 7 मीटर ऊंचा बनेगा। इसे बनाने में 117 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च होगी। ट्रांसटेक कंसल्टेंट ने फ्लाईओवर का डीपीआर बनाया है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो काम शुरू होने के बाद फ्लाईओवर का निर्माण डेढ़ साल के भीतर पूरा हो जाएगा। जल्द ही जमीन अधिग्रहण को लेकर प्रक्रिया शुरू होगी।

Join Us