बिहार ही नहीं अमेरिका में भी गूंजेगी छठ पूजा का गीत, छठ पूजा कर लियर किया गया विशेष इंतजाम

छठ महापर्व ऐसा पर्व जो बिहारी की संस्कृति से जुड़ा है। छठ महापर्व का आज तीसरा दिन है। यूं तो छठ पर्व की रौनक बिहार के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में देखते ही बनती है। लेकिन इस बार देश के साथ वैश्विक स्तर पर भी छठ पूजा की रौनक देखने को मिलने वाली है। अमेरिका में भी छठ महापर्व के गीत गूंज रहे हैं। धूमधाम से छठ पूजा मनाने के लिए लोगों ने पार्क आदि की भी बुकिंग करा ली है। भारतीय समय अनुसार मंगलवार को रात में अमेरिका के नॉर्थ कैरोलीना में खरना एवं अर्घ्य की तैयारी जोरों पर थी। भारतीय परंपरा के अनुसार लोग छठ मनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

बिहार-झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (बजाना) ने न्यू जर्सी के मोनरो, थॉमसन पार्क की एडवांस बुकिंग कर ली है। छठ व्रतियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। बजाना के अध्यक्ष डॉ अविनाश गुप्ता ने बताया कि हमारा एसोसिएशन 45 साल पुराना है। बीत कई वर्षों से छठ पूजा का आयोजन कर रहे हैं। साल 2019 में कोरोना के प्रभाव के बावजूद भी झील में 30 व्रतियों पूजा की थी।

इस बार भी छठ महापर्व की रौनक देखने को मिलेगी। 30-34 व्रती पार्क में छठ पूजा करेंगे। अर्घ्य देने के लिए करीब 600 लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। छठ घाट पर छठ के गीत भी गूंजेंगे। अर्घ्य के दिन पहुंचने वाले लोगों के लिए नाश्ते में खिचड़ी, समोसा और चाय का बंदोबस्त है। वहीं सुबह में छठ पर्व के समापन के मौके पर ठेकुआ, पूरी-सब्जी और बुंदिया की पार्टी आयोजित किया गया है।

Join Us

Leave a Comment