बिहार स्वास्थ्य विभाग में 13813 पदों पर होगी बहाली, विभाग की तैयारी पूरी, इन पदों पर होगी नियुक्ति

आने वाले तीन महीने के भीतर स्वास्थ्य विभाग में भारी संख्या में बहाली होगी। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मानव शक्ति रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए आने वाले तीन महीने के अंदर स्वास्थ्य विभाग विभिन्न पदों के लिए टोटल 13813 पदों पर स्वास्थ्य कर्मियों की बहाली करेगी। इसके लिए तमाम तैयारियां हो चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सबसे अधिक नर्स की जरूरत होती है। साथ ही फील्ड में घूमने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नए पद सृजित किए हैं। स्वास्थ्य विभाग कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर के 4050 पदों पर नियुक्ति होगी।

भर्ती प्रक्रिया के तहत कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर के 4050 पदों पर नियुक्ति होगी। एएनएम नर्स के 8853 पदों पर नियुक्ति होगी।काउंसलर के 579 पदों पर बहाली होगी‌। एटीएस के 193 पदों पर बहाली की जाएगी। डिस्ट्रिक्ट कम्युनिटी मोबिलाइजर के 26 पदों पर बहाली होगी। हेल्थ मैनेजर के 94 पदों को भरा जाएगा। वहीं डिस्टिक प्लानिंग कोऑर्डिनेटर के 15 पदों पर बहाली होगी जबकि डिस्ट्रिक्ट टीवी सुपरवाइजर के 13 पदों को भरा जाएगा।

मंगल पांडे ने कहा कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग को गुणवत्तापूर्ण और बेहतर बनाने के लिए निरंतर कोशिश कर रहे हैं। सभी बहालियों का काम तीन महीने के अंदर पूरा हो जाएगा। मंत्री ने कहा कि अभी भी कई जगहों पर पुराने इमारत में हॉस्पिटल चल रहे हैं। नए भवन का निर्माण कई जगहों पर हो रहा है तो कई जगहों पर जोरों शोरों से काम शुरू करने की तैयारी चल रही है। मंत्री ने कहा कि आम लोगों को सहयोग और जो सेवा मिलना चाहिए, वो सेवा हम दे रहे हैं। कमियों को पूरा करने में हम हमेशा लगे रहते हैं।

Join Us