बिहार में 22 और 23 जनवरी को बारिश के साथ गिरेंगे ओले, इन जिलों में रहेगा ठंड का प्रकोप

बिहार में बढ़ी कंपकंपी और पारा लुढ़कने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिन में भी हवा का प्रभाव जारी है। पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंडी पछुआ हवा के प्रभाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के 12 जिलों का तापमान बुधवार के दिन सामान्य से नीचे रिकार्ड किया गया। धूप भी आंख-मिचौली करती रही। वहीं, पटना मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आने वाले 24 से 48 घंटों में 24 जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी।

एक ओर लोग सर्दी का सितम झेल रहे हैं वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के मुताबिक 22 और 23 जनवरी के दिन राजधानी समेत बिहार के कई हिस्सों में बारिश और ओला गिरने के आसार हैं। हालांकि 24 जनवरी के बाद मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग ने कोल्ड डे, बारिश और ओले गिरने को लेकर चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही शीतलहर की चपेट में अधिकांश जिले रहेंगे। राजधानी पटना, सुपौल, पूर्वी चंपारण, गया, पूर्णिया, अररिया, दरभंगा, भागलपुर और गोपालगंज में कोल्ड-डे की स्थिति बनी रहेगी। बुधवार को राजधानी के अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री गिरावट दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गया में भी अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई इस दौरान तापमान 15.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Join Us

Leave a Comment