बिहार में होगी बंपर बहाली, स्वास्थ्य विभाग के 8000 पदों पर की जाएगी भर्ती।

बिहार सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 8000 से अधिक पदों पर नियुक्ति करने का फैसला लिया है। आज यानी मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुई राज्य मंत्रिमंडल की मीटिंग में इस प्रस्ताव पर मुहर लगी। आज की मीटिंग में टोटल 16 प्रस्ताव मंजूर किए गए। मंत्रिमंडल ने नगर निकाय इलेक्शन के लिए और 62 करोड़ की राशि मंजूर की है। यह राशि आकस्मिकता कोष से ली जाएगी।

मंत्रिमंडल की मीटिंग के बाद कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने जानकारी दी की मंत्रिमंडल ने राज्य में मजबूत आपदा प्रबंधन के लिए बिहार आपदा प्रबंधन सेवा शर्त नियमावली 2022 को स्वीकृति दी है। जिसके अन्तर्गत सहायक, उप तथा आपदा प्रबंधन अधिकारियों के पद सृजित किए जायेंगे। इन पदों पर नियुक्ति बिहार लोक सेवा आयोग के जरिए होगी।

मंत्रिमंडल ने प्रदेश की दोनों बिजली वितरण कंपनीयों को एटी एंड सी लास की भरपाई हेतु 3183 करोड़ रुपए मंजूर किये हैं। यह पैसे रिजर्व बैंक से डायरेक्ट एनटीपीसी के एकाउंट में जाएगी। मंत्रिमंडल ने अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या प्लस 2 आवासीय विद्यालय के भवन निर्माण के लिए 12 जिलों में 556.23 करोड़ की राशि मंजूर की है। यह स्कूल 12 जिलों भोजपुर, कैमूर, सुपौल, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, बक्सर, खगड़िया, बेगूसराय और शेखपुरा में खोले जाने हैं।

Join Us