बिहार में शेरपुर-दिघवाड़ा पुल और इन 5 सड़कों के टेंडर के बाद जल्द शुरू होगा निर्माण, जाने किन-किन सड़को का होगा निर्माण

गंगा नदी के ऊपर बनने वाले शेरपुर-दिघवाड़ा पुल का जल्द ही टेंडर निकलेगा। इसके साथ ही बिहार की पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भी टेंडर अगले महीने होगा। इन एनएच परियोजनाओं की टेंडर का निष्पादन 2 से 3 महीने में हो जाएगा। इन सभी परियोजनाओं का काम मार्च 2023 के पहले शुरू करने का लक्ष्य है। एक दिवसीय दौरे पर बिहार आई नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अलका उपाध्याय ने राज्य के परिवहन मंत्री नितिन नवीन को यह आश्वासन दिया।

बैठक में बिहार सरकार के मंत्री ने राज्य में चल रही एनएच की परियोजनाओं पर बात की। प्रदेश के मुख्य परियोजनाओं को निर्धारित अवधि पर पूरा कराने को कहा। साथ ही प्रदेश में बनने वाले एक्सप्रेसवे निर्माण को जल्द शुरू करवाने की बात कही। पथ निर्माण मंत्री ने भागलपुर तक पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को विस्तार करने को कहा। रक्सौल-पटना-हल्दिया एक्सप्रेस-वे का जल्द से जल्द मार्गरेखन करने को कहा जिससे निर्माण जल्द शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि बिहार के लिए यह दोनों एक्सप्रेसवे अहम है।

प्रतीकात्मक चित्र

एनएचएआई अध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा वित्तीय वर्ष 2022-23 में 9 परियोजनाओं का टेंडर होना है। तीन का टेंडर हो चुका है, बचे छह का टेंडर अगले माह तक हो जाएगा। एनएचआई अध्यक्ष ने कहा कि पिछली दफा जब बिहार आई थी तो उस वक्त भूमि अधिग्रहण की समस्या ज्यादा लंबित थी। सात से आठ महीने में बिहार ने भूमि अधिग्रहण में बेहद तेजी दिखाई है। जिन परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण हो चुका है, उसका काम जल्द शुरू होगा।‌

बता दे कि जिन परियोजनाओं के लिए टेंडर होना है उनमें साहेबगंज-अरेराज 39.64 किमी 833.25 करोड़, आदलवारी-मानिकपुर 19.38 किमी 846.59 करोड़ चोरमा-बैरगनिया 37.03 किमी 597.71 करोड़, शेरपुर-दिघवाड़ा पुल 15 किमी 5134 करोड़, मानिकपुर-साहेबगंज 42.80 किमी 918.06 करोड़ और सहरसा-उमगांव(पैकेज पांच) 38.54 किमी 605.11 करोड़ शामिल है।

Join Us