बिहार में मौसम बदल रही है करवट, इन 14 जिलों में गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान, मौसम विभाग का अलर्ट

बिहार में मौसम ने फिर करवट बदल ली है। राज्य के उत्तर-पूर्व क्षेत्रों में जहां पुरवा का प्रभाव बना हुआ है तो दक्षिणी इलाके में पुरवा के बजाय दक्षिण-पश्चिम हवा अपना दबदबा बनाए रखा है। दक्षिण राज्य के कई शहरों में पछुआ के प्रवाह से अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस के इर्दगिर्द व उससे ऊपर चला गया है। हवा के बदले रुख का प्रभाव मौसम पर पड़ रहा है। राज्य के एक हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है तो दूसरी ओर तेज धूप के साथ तापमान ऊपर की ओर बढ़ने की उम्मीद जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक, रविवार तक राज्य के 14 जिलों औरंगाबाद, कैमूर, बक्सर, रोहतास, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, बिहार, सुपौल, सीतामढ़ी, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में गरज के साथ बारिश होने की पूर्वानुमान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी पटना में इसके आसपास के इलाकों में मौसम सामान्य रहने के साथ ही तापमान में वृद्धि होन की उम्मीद है।

मौसम के रुख में हो रहे बदलाव के मद्देनजर मौसमी विज्ञानी बताते हैं कि पूर्व पश्चिम ट्रफ-रेखा पश्चिमी मध्यप्रदेश में बने हुए चक्रवाती परिसंचरण क्षेत्र से उत्तर पूर्व हिस्से झारखंड तक समुद्रतल से 0.9 किलोमीटर उपर से गुजर रहा है। इसके चलते उत्तर बिहार और तराई से सटे जिलों में बारिश की उम्मीद है। आने वाले 2 से 3 दिनों के बाद तापमान में दो से 4 डिग्री तक वृद्धि होने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना की मानें, तो बीते 24 घंटे के दौरान राजधानी पटना समेत राज्य के दक्षिणी वाले इलाकों में पारा में आंशिक वृद्धि रिकॉर्ड किया गया। राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि बक्सर का पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार करके 43.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

जबकि गया का तापमान 40.6 डिग्री भागलपुर का तापमान 37.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पूर्णिया के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट हुई इसके साथ यहां का पारा 32.8 डिग्री सेल्सियस, नवादा का तापमान 41.6 डिग्री वहीं, अररिया का तापमान 3.7 डिग्री नीचे लुढ़कने के साथ 32.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Join Us