बिहार में मौसम की आंख-मिचौली, इन राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान, पटना में जारी रहेगा गर्मी का प्रचंड

पछुआ के प्रचंड ताप और प्रवाह से मंगलवार को दक्षिण बिहार पूरी तरह प्रभावित रहा। राजधानी पटना समेत वैशाली, मुजफ्फरपुर, सिवान, बक्सर, दरभंगा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण, खगड़िया और सुपौल में तापमान में आंशिक वृद्धि रिकॉर्ड की गई। सोमवार को राज्य का सबसे गर्म शहर बक्सर रहा। यहां अधिकतम पारा 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी का तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कटिहार के कदमा में सबसे ज्यादा बारिश 142 मिमी रिकॉर्ड की गई।

मौसम विज्ञानी आशीष कुमार बताते हैं कि राजधानी पटना सहित राज्य के कैमूर, रोहतास और बक्सर में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी की उम्मीद है। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, शिवहर, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया के एक दो जगहों पर मेघ गर्जन के साथ मध्यम स्तर का बारिश की संभावना है। 21 मई तक इन जगहों पर मेघगर्जन और बारिश की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इसको देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि सोमवार को राजधानी समेत नवादा, बक्सर, औरंगाबाद, गया और रोहतास में लू की स्थिति बनी रही।

दूसरे दिन भी प्रदेश में सबसे अधिक गर्म बक्सर रहा, जहां का तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि बक्सर का अधिकतम तापमान रविवार को 45.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। हालांकि बक्सर के मौसम में सोमवार को 0.2 डिग्री की गिरावट रिकार्ड की गई। वहीं सोमवार को औरंगाबाद के तापमान में 2.2 पारा नीचे लुढ़कने के साथ 42.9 डिग्री, गया के पारा में 2.3 की गिरावट के साथ 41.6 डिग्री, नालंदा के तापमान में 1.6 डिग्री नीचे लुढ़कने साथ 39.9 डिग्री सेल्सियस और रोहतास के तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट के साथ 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो बिहार के उत्तरी हिस्से में पारा सामान्य है। आने वाले 24 घंटे के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने सुपौल, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में गरज के साथ बारिश को लेकर अलर्ट किया है। बुधवार को 8 जिलों में आंधी पानी जैसी स्थिति बने रहने की उम्मीद है। कटिहार के कदवा में बीते 24 घंटे के दौरान 142 में में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज किया गया। जबकि पूर्णिया में 87.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान इतना रहा। पटना का 39.4 डिग्री, गया-41.6, वैशाली – 38.5, नवादा – 41.7, जमुई – 40.6, औरंगाबाद – 42.9, मुजफ्फरपुर – 34.4, नालंदा – 41.7, दरभंगा-36.8 सुपौल, सारण – 40.0, अररिया – 30.6, कटिहार – 31.9 जबकि पूर्णिया का तापमान 31.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Join Us