बिहार में मौसम का उतार चढ़ाव जारी, सूबे के 8 जिलों में बारिश की संभावना

बिहार के उत्तरी हिस्से में आंधी और बेमौसम बरसात के बाद प्रदेश भर में दक्षिण पुरवा और पुरवा हवा का प्रभाव बढ़ा है जिस वजह से बिहार के दक्षिण जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जबकि बिहार के उत्तरी हिस्से में मौसम साफ होने पर अधिकतम पारा में आंशिक वृद्धि दर्ज किया गया। प्रदेश के 8 जिलों में बारिश और मेघ गर्जन को लेकर पूर्वानुमान जताया गया है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के कटिहार, पूर्णिया, अररिया, भागलपुर, किशनगंज, बांका, नवादा और जमुई में गरज के साथ हल्का बूंदाबांदी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। उदाहरण प्रदेश के रोहतास औरंगाबाद में अधिकतम पारा 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। राज्य भर में रोहतास से गुरुवार को सबसे गर्म जगह रहा, यहां का अधिकतम पारा 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

प्रतीकात्मक चित्र

राज्य के औरंगाबाद में 40.7 डिग्री और छपरा में 39.6 डिग्री पारा रिकॉर्ड किया गया। बिहार के ज्यादातर शहरों के तापमान में बीते 24 घंटे में आंशिक कमी आई है वही उत्तर बिहार के हिस्सों में मौसम में सुधार के बाद पारा ऊपर की ओर बढ़ा है।‌ राज्य कि कटिहार सबसे ठंडा जगह रहा, यहां का तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बक्सर का तापमान और 38.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

गुरुवार को प्रदेश के पश्चिमी चंपारण में 1.8 डिग्री वृद्धि के साथ 35.5 डिग्री, पूर्वी चंपारण में 34 डिग्री, सुपौल में 1.4 डिग्री वृद्धि के साथ 32.6 डिग्री, सीतामढ़ी में 35.3 डिग्री, फारबिसगंज का तापमान 32.4 डिग्री, कटिहार का पारा 30.8 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 32.8 डिग्री, सहरसा का तापमान 31.5 डिग्री जबकि पूर्णिया में 1.9 डिग्री पारा बढ़ने के साथ 32.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बाल्मीकि नगर में हल्की बूंदाबांदी हुई।

Join Us