बिहार में बदलेगा स्कूलों की टाइमिंग, सभी जिला अधिकारियों को लिखा गया पत्र, जाने स्कूल का नया टाइम टेबल

बिहार में विद्यालयों की टाइमिंग में फेरबदल हो सकता है। केवल एक ही शिफ्ट में स्कूल का संचालन किया जा सकता हैं। प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग इस पर मंथन कर रहा है। आपका प्रबंधन विभाग के सेक्रेटरी संजय कुमार ने इस बावत सभी जिला पदाधिकारी को इस संबंध में लेटर लिखा है।

पत्र में उन्होंने कहा है कि भीषण गर्मी से स्कूलों बच्चों को बचाव के लिए जरूरी है कि स्कूल को सुबह की शिफ्ट में ही संचालित किया जाए। समीक्षा कर सभी जिला पदाधिकारियों को फैसला लेने के लिए कहा गया है। बिहार के सभी विद्यालयों में सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही पठन-पाठन कार्य चालाया जाएगा। इसके अलावा सभी विद्यालय और परीक्षा सेंटरों और कार्य जगहों पर पेयजल की भी व्यवस्था करने की बात कही गई है।

संकेतिक चित्र

पत्र में कहा गया है कि लू से प्रभावित उपचार के लिए हॉस्पिटल में खास व्यवस्था, कार्य जगह पर पेयजल का प्रबंध, लू की चपेट में आने पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था व अन्य सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है। गर्मी से आम लोगों को राहत मिल सके, इसके लिए आवश्यक सुविधा सुनिश्चित कराने का आदेश दिया गया है। लू से बचाव हेतु जरूरी कुछ सावधानी बरतने की बात कही गई है।

बता दें कि हर दिन बिहार के मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक राज्य के उत्तरी हिस्सों में पुरवा जबकि दक्षिणी हिस्सों में पछुआ मजबूत स्थिति में बनी हुई है। इसके वजह से कहीं मौसम आंख मिचौली खेल रहा है, तो कहीं लू जैसे हालात बने हुए हैं। आने वाले 24 घंटों में हल्की बारिश से किशनगंज में होने का पूर्वानुमान जताया गया है जबकि औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, कैमूर, जमुई, नवादा और गया लू की चपेट में होंगे। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Join Us