बिहार में बंपर बहाली, 54 हजार शिक्षकों व प्रयोगशाला सहायकों की होगी भर्ती, प्रक्रिया शुरू।

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज़ है। जल्द ही राज्य में प्लस टू स्कूलों में लैब असिस्टेंट, स्कूल सहायकों और कंप्यूटर शिक्षकों के टोटल 54,703 पद सृजन करने की कवायद चल रही है। इन पदों को शीघ्र ही कैबिनेट से स्वीकृति मिल सकती है। कैबिनेट से मुहर लगते ही इन पदों पर नियोजन की तैयारी शुरू होगी।

बिहार के तमाम 9360 प्लस टू विद्यालयों में प्रति विद्यालय तीन प्रयोगशाला सहायकों की बहाली की जाएगी। सहायकों की बहाली जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान और रसायन शास्त्र विषय के लिए होगी। इस तरह प्रदेश के सभी प्लस टू विद्यालयों में टोटल 28 हजार 80 पद के सृजन की कवायद है। इसके साथ ही सभी प्लस टू सरकारी विद्यालयों में 7360 कंप्यूटर टीचरों की बहाली की जानी है।

शिक्षा विभाग ने सभी पदों के सृजन हेतु प्रस्ताव बना लिया है। इसके लिए कैबिनेट से मुहर लगना अभी बाकी है। शिक्षा विभाग की कोशिश है कि हर प्लस टू विद्यालय में न्यूनतम एक कंप्यूटर शिक्षक की बहाली अनिवार्य रूप से की जानी चाहिए इससे छात्रों को कंप्यूटर का बेहतर ज्ञान हो सकेगा।

जानकारी के अनुसार फिलहाल प्रदेश के 2000 से अधिक प्लस टू स्कूलों में कंप्यूटर टीचर पहले से हैं। प्रदेश में टोटल स्कूलों की संख्या फिलहाल 9360 है। उत्क्रमित 6421 प्लस टू स्कूलों में विद्यालय परिचारी और स्कूल सहायक के पदों पर बहाली का प्रस्ताव है। सभी स्कूलों में दो-दो परिचारी और एक-एक सहायक के पद का सृजन जारी है। इस तरह दोनों पदों को मिलाकर टोटल 19623 पद के सृजन का प्रस्ताव बनाया गया है।

Join Us