बिहार में जहानाबाद और राजगीर के बीच बनेगा 45 किमी लंबा स्टेट हाईवे, इन 4 जिलों को मिलेगा लाभ

नया स्टेट हाईवे जहानाबाद से राजगीर तक बनाया जाएगा। 45 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण से चार जिलों को लाभ मिलेगा। सबसे ज्यादा लाभ जहानाबाद, गया और नालंदा जिला को मिलेगा। बता दें कि स्टेट हाईवे मखदुमपुर के बाणावर से निकलेगा व पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग-83 से जुड़ते हुए हुलासगंज होते हुए खोदागंज राजगीर सड़क में जाकर मिलेगा।

खोदागंज से राजगीर तक सड़क को चौड़ीकरण करने का प्लान है। मखदुमपुर से खोदागंज 45 किलोमीटर इलाके में अगल-बगल के सैकड़ों गांवों के लोगों इस सड़क से फायदा होगा। स्टेट स्टेट हाईवे के निर्माण हो जाने से बोधगया जाने वाले टूरिस्ट इस रूट में राजगीर के ऐतिहासिक धरोहरों का दीदार कर सकेंगे।

सांकेतिक चित्र

बता दें कि इस सड़क को जहानाबाद के मखदुमपुर की बाणावर की पहाड़ी को नालंदा से जोड़ने हेतु बनाया जा रहा है। इस पहाड़ी को मगध के हिमालय के नाम से जाना जाता है। स्टेट हाईवे के बन जाने के बाद बड़ी सुलभता से लोग राजगीर से लेकर बाणावर पहाड़ी तक भ्रमण कर पाएंगे। बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से राज्य सरकार बुद्ध सर्किट के तौर पर चयनित जगहों को जो रही है।

बता दें कि बाणावर, बोधगया और राजगीर बुद्ध सर्किट के भीतर तो जाते हैं लेकिन एक साथ आने-जाने की सुविधा नहीं रहने की वजह से सभी स्थानों का घूमना संभव नहीं हो पाता था।‌ इसलिए सरकार ने यह प्लान तैयार किया है ताकि लोग तीनों बौद्ध सर्किट को एक साथ घूम सकेंगे। राजगीर जाने के लिए वर्तमान में गया और जहानाबाद के रास्ते लोगों को गुजरना पड़ता है।

जहानाबाद के जिलाधिकारी हिमांशु कुमार राय ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए विभागीय अधिकारी ने प्रक्रिया पूरी कर ली है। सड़क का निर्माण हो जाने से कम दूरी तय कर लोग बाणावर और राजगीर घूम सकेंगे।

Join Us