बिहार में गर्मी से हाल बेहाल, चिलचिलाती धूप ने लोगों की बढ़ाई मुश्किलें, जानें कब मिलेगा निजात

मार्च के महीने में ही बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। अधिकतम पारा तेजी से ऊपर जा रहा है। आलम यह है कि सुबह 8 से 9 बजे तक चिलचिलाती धूप ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। राज्य के बक्सर, बांका, नालंदा समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। भीषण गर्मी से राजधानीवासी भी बेहाल नजर आ रहे हैं। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक 38.2 डिग्री पर पहुंच चुका है।

मौसम विभाग की मानें, तो आने वाले कुछ दिनों में गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। बिहार में अभी कुछ दिनों तक और मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले एक से दो दिन में तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है। इस दौरान गर्म हवाएं भी लोगों को परेशान करेंगी।‌ विशेष रूप से दोपहर के वक्त घरों से बाहर निकलने वालों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ेगा। रविवार के दिन राज्य का औसत अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को सबसे ज्यादा गर्मी बक्सर में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बांका में 39.2, नालंदा-बेगूसराय में भी पारा 39.2 डिग्री रहा। जमुई में तापमान 38.4, शेखपुरा में 38.8, वैशाली में 38.4, भागलपुर में 38.2 डिग्री रहा। वहीं मुजफ्फरपुर में 34.8, पूर्वी चंपारण में 38 डिग्री रहा। राजधानी पटना में रविवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री रहा।

Ini

अभी कुछ दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। तापमान ऊपर चढ़ने का सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ेगा। आगामी दिनों में पारा और हाई हो सकता है। रात के समय हल्की हवा चलने से थोड़ी राहत महसूस हो रही है। राज्य के सहरसा के अगवानपुर में न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना में 23.4, नालंदा में 21.1, मुजफ्फरपुर में 24.7 डिग्री रहा। राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री के करीब रहा।

Join Us