बिहार में केंद्रीय विद्यालयों ने शिक्षक समेत अन्य पदों के लिए निकली बहाली, जानें पूरा डिटेल्स

बिहार के अलग-अलग जिलों के केंद्रीय विद्यालयों में रिक्तियां निकली हैं। ये रिक्तियां शिक्षक, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, कोच, नर्स और काउंसलर जैसे पदों पर संविदा के तहत की जा रही हैं। आगामी 15 दिनों के अंदर साक्षात्कार भी आयोजित होना है।

25 मार्च को सुबह 9 बजे केंद्रीय विद्यालय, दानापुर कैंट, पटना में डॉक्टर, नर्स, काउंसलर, योग व गेम कोच कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, कला एवं शिल्प कोच के रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार होंगे। वहीं 26 मार्च सुबह 9 बजे टीजीटी साइंस, पीजीटी फिजिक्स केमिस्ट्री बायो एवं पीआरटी के खाली पदों के लिए साक्षात्कार होंगे। ज्यादा जानकारी के लिए बेवसाइट danapurcantt.kvs.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक चित्र

2 अप्रैल को सुबह 9 बजे समस्तीपुर केंद्रीय विद्यालय में पीजीटी बायो, हिंदी, गणित और टीजीटी विज्ञान, गणित व अंग्रेजी के लिए साक्षात्कार होंगे। वहीं 3 अप्रैल को सुबह 9 बजे प्राथमिक शिक्षक, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, गेम कोच व काउंसलर के पदों के लिए साक्षात्कार होंगे। ज्यादा जानकारी के लिए आप https://samastipur.kvs.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।

सारण केंद्रीय विद्यालय में कई रिक्त पदों के लिए रिक्तियां निकली है। 31 मार्च को सुबह 11 बजे यहां पीजीटी वाणिज्य, पीजीटी केमिस्ट्री, पीजीटी इंग्लिश, पीजीटी इकोनॉमिक्स, पीजीटी कंप्यूटर साइंस, टीजीटी साइंस, टीजीटी संस्कृत, टीजीटी सामाजिक विज्ञान, टीजीटी गणित, टीजीटी अंग्रेजी, टीजीटी हिंदी, प्राथमिक शिक्षक, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, खेल प्रशिक्षक के पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित होंगे। ज्यादा जानकारी के लिए आप https://mashrak.kvs.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।

31 मार्च को सुबह 9 बजे से केंद्रीय विद्यालय छपरा में टीजीटी (गणित व अंग्रेजी), प्राथमिक शिक्षक, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, काउंसलर, नर्स के खाली पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित होंगे। ज्यादा जानकारी के लिए आप https://chapra.kvs.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।

वहीं, केंद्रीय विद्यालय, खगड़िया में टीजीटी (हिंदी, अंग्रेजी, गणित, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर) और पीजीटी (अंग्रेजी, हिंदी, गणित, फिजिक्स, कंप्यूटर साइंस) के पदों के लिए 28 मार्च को सुबह 9 बजे से साक्षात्कार शुरू होगा। जबकि 29 मार्च 2022 को सुबह 9 बजे से प्राथमिक शिक्षक, खेल कूद प्रशिक्षक, योग शिक्षक के पदों के लिए इंटरव्यू होना है। ज्यादा जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट https://khagaria.kvs.ac.in विजिट कर सकते हैं।

Join Us