बिहार में आने वाले कुछ दिनों में तेजी से गिरेगा पारा, इन शहरों तापमान गिरने के साथ छाएगा धुंध

ठंड का असर बिहार में भी दिखने लगा है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बना रहा। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट भी दर्ज की गई है। वहीं अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री मापा गया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में अभी पछुआ हवा का व्यापक असर बना हुआ है।

प्रदेश के एक या दो स्थानों पर कुहासा छाया रहा। आने वाले 7 से 8 दिनों तक राजधानी का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर रहेगा। उत्तर-पश्चिमी हवा के कारण धीरे-धीरे ठंड का व्यापक असर देखने को मिलेगा। चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में बने होने के कारण तापमान में आंशिक गिरावट की उम्मीद लगाई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।

मौसम विभाग के संजय कुमार ने कहा कि सुबह के साथ शाम में भी ठंड का असर हो रहा है। सुबह के समय कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। बीते 24 घंटों की बात करें तो पूर्णिया में पांच सौ मीटर दृश्यता दर्ज की गई है। अगले दो से 3 दिनों के भीतर राज्य का तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरने का अनुमान है।

राजधानी का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने का अनुमान है। भागलपुर शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री जबकि न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई गई है। वही गया में अधिकतम तापमान 87 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का आशंका जताई गई है। सुबह में बादल भी छाए रहने का अनुमान है। मुजफ्फरपुर शहर का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रहने का अनुमान है। पूर्णिया में मौसम साफ रहेगा अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

Join Us

Leave a Comment