बिहार पर मौसम की दोहरी मार, इन 10 जिलों में बारिश की चेतावनी, जारी किया गया येलो अलर्ट

बिहार में इन दिनों मौसम की मार जारी है। भीषण गर्मी के बाद राज्य में मेघ गर्जन और आंधी तूफान ने प्रदेश की लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। अब मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी पटना सहित राज्य भर में गुरूवार तक गर्जन के साथ बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के शेखपुरा, गोपालगंज, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, नालंदा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण सीतामढ़ी के अलग-अलग जगह पर तेज हवा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी। इसके साथ ही गर्जन और हल्के से मध्यम स्तर तक की वर्षा की उम्मीद है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

प्रतीकात्मक चित्र

प्रदेश के उत्तर मध्य, उत्तर पूर्व के 8 जिले और उत्तर पश्चिम में गुरुवार के दिन मेरे घर जाना और बिजली चमकने के साथ ही हल्के से मध्यमा स्तर तक की बारिश की उम्मीद जताई गई है। राज्य का तापमान 3 दिन बाद बढ़ेगा। पूरे राज्य में 5 मई तक दक्षिण पूर्वी और पूर्वी हवा का प्रभाव बना रहेगा।

पटना वासियों को गर्मी से थोड़ा राहत मिला है। बीते दिन राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। राज्य का सबसे गर्म जगह औरंगाबाद रहा। यहां का तापमान 38.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उसके बाद गया का नाम रहा, यहां का तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Join Us