बिहार को मिला अपना ‘कांके’, मुख्यमंत्री ने किया बिहार के पहले मेंटल हॉस्पिटल का उद्घाटन।

बिहार के बंटवारे के बाद मेंटल हॉस्पिटल, कांके के झारखंड में चले जाने के पश्चात बिहार में इस तरह का कोई अस्पताल नहीं था। अब भोजपुर जिले के कोइलवर में नया मेंटल अस्पताल का निर्माण पूरा हो चुका है। आज यानी शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार ने भोजपुर के कोईलवर में निर्मित इस मेंटल अस्पताल का उद्घाटन किए। उद्घाटन के दौरान सीएम नीतीश के साथ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहें।

ये बिहार में एकमात्र मानसिक आरोग्यशाला होगा। इस अस्पताल में टोटल 272 बे है, जो तमिलनाडु की कंपनी ने बनाया है। इस परियोजना को अंतिम रूप तक पहुंचने में 36 महीने का समय लगा है। मानसिक आरोग्यशाला को लगभग 123 करोड़ रुपये खर्च कर बनाया गया है। अस्पताल में टोटल 14 ब्लॉक हैं, जिसमें 4 अस्पताल ब्लॉक, सर्विस, एकडेमिक, स्टॉफ, डॉक्टर, संकाय क्वार्टर, ड्रग एडिक्शन समेत विभिन्न आठ विभाग का निर्माण हुआ है।

बता दें कि एकेडमिक ब्लॉक जी टू, वार्ड ब्लॉक जी प्लस टू, सर्विस ब्लॉक और वार्ड ब्लॉक डीडीसी जी प्लस एक मंजिला है। इको फ्रेंडली तरीके से मानसिक आरोग्यशाला के सभी ब्लॉक का निर्माण भूकंपरोधी बनाया गया है। विशेष बात तो ये है कि जिस समय इस भवन को बनाया जा रहा था, तब हरियाली के साथ किसी तरह का छेड़छाड़ नहीं हुआ है‌। जो पेड़ पौधे जहां पर थे, वो अब भी वहीं मौजूद हैं।

Join Us