बिहार को जल्‍द बनेगा 39वां जिला, सीएम नीतीश कुमार ने दिया संकेत, कही ये बातें।

जल्द ही बिहार को नए जिले का गिफ्ट मिल सकता है। खुद राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को संकेत दिया कि जल्द ही राज्य में नए जिले बनाए जाने पर घोषणा किया जा सकता है। सीएम ने यह भी संकेत दिया कि बाढ़ को जिला बनाए जाने की मांग लंबे समय से लंबित है जो जल्द ही पूरी होगी।

मुख्यमंत्री रविवार को अपने पुराने संसदीय क्षेत्र बाढ़ के अलग-अलग इलाकों का भवन कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाढ़ के लोग लंबे समय से जिला बनाए जाने को लेकर मांग करते रहे हैं। जब इन सब पहलुओं पर फैसला लिया जाएगा तो बाढ़ को कैसे छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि इसे लेकर लोगों को सोचने की दरकार नहीं है।

प्रतीकात्मक चित्र

सीएम नीतीश बाढ़ संसदीय क्षेत्र की यात्रा के दूसरे दिन बेलछी, बाढ़ व अथमलगोला के क्षेत्रों का भ्रमण किया। संघर्ष के दिनों के साथियों से भेंट कर सीएम ने पुराने दिनों को याद किया। सबनीमा में वह कई लोगों से मिले। उनका कुशल क्षेम जाना और कहा कि बाढ़ से मेरा पुराना लगाव है। हम सबसे पहले यहीं से सांसद बनकर संसद पहुंचे थे। जब हम विधायक थे तब भी यहां आते रहते थे। यहां की जनसमस्याओं को लेकर आवाज उठाते थे।

सीएम नीतीश ने कहा कि साल 1989 से ही हम बाढ़ के लिए काम करते आ रहे हैं। यहां के लोगों की जरूरतों को पूरा करते रहे हैं और आगे भी करेंगे। जब हम पहले सांसद थे तो हर इलाके में घूम लेते थे पर अब समय ही नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा कि काफी दिनों से मेरे मन में पुराने क्षेत्र में घूमने को लेकर बात चल रही थी। शनिवार को मोकामा क्षेत्र में थे और आज रविवार के दिन बाढ़ इलाके में घूम कर अच्छा महसूस हो रहा है। उन्होंने यहां के लोगों को अपने पति इसने के लिए शुक्रिया अदा किया।

बता दें कि बिहार में कई जगहों को जिला बनाने की मांग लोग लंबे समय से कर रहे हैं। इनमें बगहा की प्रबल दावेदारी है। बगहा को पुलिस जिले का दर्जा पहले ही मिल चुका है।

Join Us