बिहार के समस्तीपुर जिले को भव्य इंजीनियरिंग कॉलेज की सौगात, लड़कियों के लिए एक तिहाई सीटें होंगी रिजर्व।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के मेडिकल तथा इंजीनियरिंग कॉलेजों में लड़कियों के लिए एक तिहाई सीटें रिजर्व होंगी। मुख्यमंत्री शुक्रवार को समस्तीपुर जिले के सरायरंजन के नरघोघी में बने इंजीनियरिंग कॉलेज के उद्घाटन के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं और लड़कियों के विकास हेतु लगातार कार्यरत है।

राज्य में जितने भी मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना हो रही हैं, सभी में बालिकाओं के लिए एक तिहाई सीटें रिजर्व होंगी। समस्तीपुर के उजियारपुर तथा कल्याणपुर अंचल में 66 करोड़ से ज्यादा की लागत से डॉ.भीमराव आंबेडकर आवासीय स्कूल का निर्माण होगा। गुरुवार को हुई कैबिनेट की मीटिंग में इस पर फैसला लिया गया है।

सीएम ने कहा कि प्रदेस में लड़कियों और महिलाओं के विकास हेतु सरकार निरंतर कार्य कर रही है। महिलाओं को पंचायत चुनाव में रिजर्वेशन दिया। जीविका के जरिए विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा रहे हैं। विद्यालय में छात्राओं के लिए पोशाक और साइकिल योजना चलाई गई। इससे स्कूलों में छात्राओं की संख्या बढ़ी है। दसवीं की परीक्षा में छात्राओं की संख्या और लड़कों के सामान रह रही है। उन्होंने आगे कहा कि कर्पूरी ठाकुर से संबंध रहने की वजह से समस्तीपुर से उनका खास लगाव रहा है।

Join Us