बिहार के मुंगेर में 96 एकड़ में बन रहे राज्य के पहले वानिकी कॉलेज का निर्माण अंतिम चरण में, जल्द होगा उद्घाटन

बिहार के मुंगेर निर्माण हो रहे वानिकी कॉलेज के इमारत बनाने का काम अंतिम चरण में है। शीघ्र ही इस कॉलेज भवन का लोकार्पण होगा। मुंगेर में बन रहा वानिकी कॉलेज बिहार का पहला और देश का दूसरा वानिकी कॉलेज है। मुंगेर में गंगा पुल के निकट 96 एकड़ में एरिया में बनाने का काम जारी है। मुंगेर में गंगा पुल के निकट 96 एकड़ में एरिया में बनाने का काम जारी है। 25 दिसंबर 2019 को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वानिकी कॉलेज की आधारशिला रखी थी।

कॉलेज की बिल्डिंग को इको फ्रेंडली के ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। इमारत निर्माण में भूकंपरोधी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। सामान्य भूकंप की स्थिति में सामान्य इमारत जमींदोज हो जाती है ऐसी स्थिति में वानिकी कॉलेज की बिल्डिंग खड़ी रहेगी। लगभग 231 करोड़ 83 लाख 32 हजार रुपए के लागत से बिल्डिंग के निर्माण का काम हो रहा है।

मुंगेर में वानिकी कॉलेज के शुरू होते ही देश भर से सुधार थी यहां अनुसंधान करने के लिए आएंगे। इसमें शोधार्थियों के लिए शोधार्थी भवन, विज्ञानियों के लिए क्लास रूम, प्रयोगशाला और आवास का काम लगभग पूरा हो गया है। देश का दूसरा और बिहार का पहला वानिकी कॉलेज अपने आप में बिल्कुल अलग होगा। पर्यावरण और कृषि शिक्षा का एक आधुनिक केंद्र होगा। इसकी सुंदरता और व्यवस्था अपने आप में लोगों को आकर्षित करेगी।

Join Us

Leave a Comment