बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा बांका का ओढ़नी डैम, हेलीपैड, गेमिंग जोन और ईको हट की होगी व्यवस्था

बिहार के प्रमुख पर्यटक स्थलों की सूची में जल्द भी शामिल हो जाएगा। यहां पर तेजी से पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। इसको देखते हुए सरकार की ओर से लोगों के मनोरंजन और सुविधाओं के लिए कई तरह के काम कराए जा रहे हैं। बोटिंग प्वाइंट एरिया में जल्दी कैफिटेरिया के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।

राज्य पर्यटन विभाग के सचिव संतोष कुमार ने बांका के जिलाधिकारी अंशुल कुमार के साथ ओढनी डैम का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने उक्त स्थल पर काम करा रहे पर्यटन विभाग के कार्यपालक अभियंता और संवेदक संतोष कनोडिया सहित अन्य अधिकारियों से चल रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही उस में जरूरी बदलाव लाने का निर्देश दिया।

प्रतीकात्मक चित्र

बच्चों के मनोरंजन की तमाम व्यवस्था ओढनी डैम में व्यवस्था होगी। डैम के नजदीक ईको हट और हेलीपैड का भी निर्माण कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त ऑडिटोरियम हॉल के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने का निर्देश प्रधान सचिव ने दिया है। बच्चों के लिए स्विमिंग पूल, किड्स प्ले जोन और गेमिंग जोन साहित अन्य प्रकार की सुविधाएं होंगी।

Join Us