बिहार के पर्यटन का तेजी से हो रहा विस्तार, दिल्ली-मुंबई के स्टेशनों पर दिख रही बिहार पर्यटन की झलक।

बिहार में भ्रमण करने के लिए देश-विदेश से सैलानी पहुंची इसके लिए पर्यटन विभाग के द्वारा मुंबई और दिल्ली सहित दूसरे राज्यों में बिहार के पर्यटन स्थलों की झलकियां प्रस्तुत की जाएगी। फिलहाल इसकी शुरुआत दिल्ली मेट्रो से की गई है। पहले फेज में पर्यटन विभाग ने मुंबई और दिल्ली के कई रेलवे स्टेशन और बस स्टॉप को चिन्हित किया है।

जल्द ही देश के बड़े शहरों में सभी नए और पुराने पर्यटन इलाकों का प्रसारण इंटरनेट के जरिए किया जाएगा। इसके साथ ही कई जगहों पर पोस्टर और डिस्प्ले लगाकर पर्यटन क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी जाएगी। फ्लेक्स लगाकर भी दूसरे राज्यों में पर्यटन स्थलों के बारे में बताया जाएगा।

बिहार में पर्यटकों को लुभाने के लिए पर्यटन विभाग ने इस प्लान पर काम शुरू कर दिया है। दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वाले लोगों को इस तरह की जानकारी मिल रही है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बिहार में कई ऐसे पर्यटक जगह है जो बेहद ही आकर्षक हैं, मगर दूसरे राज्यों में बोधगया और नालंदा को छोड़कर बाकी के बारे में जानकारी ही नहीं होती है। इसलिए प्रदेश के सभी दर्शनीय स्थलों का प्रमोशन करने का फैसला लिया गया है।

हाल के दिनों में पर्यटकों की संख्या राज्य भर में गोवा के बाद दूसरे पायदान पर है। राज्य सरकार के गाइडलाइन पर कई पर्यटन स्थलों को विकसित किया गया है, जहां पर सैलानियों की भीड़ निरंतर बढ़ रही है। ऐसे में प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए लगातार कार्यरत है। इसके अलावा विभाग के द्वारा कई पर्यटन जगहों पर पर्यटकों के लिए पर्यटन पुलिस का प्रबंध किया गया है।

Join Us