बिहार के किसी भी शहर में बना रहे हैं घर तो जान लें ये नियम, जल्द लागू होने जा रही है यह व्यवस्था

अगर आप अपना मकान बिहार के किसी शहर में बनवा रहे हैं तो आपको यह खबर पढ़नी चाहिए। दरअसल, शहरी इलाके में मकान बनाने के लिए लोगों को सरकार के नियमों को फॉलो करना पड़ता है। इसके लिए घर से नियम अनुकूल नक्शा बनवाना एवं उसे निर्माण कार्य शुरू करने से पूर्व मंजूरी लेना जरूरी है। नीतीश सरकार का नगर एवं आवास विभाग घरों का नक्शा पास करने हेतु नया पोर्टल बना रहा है। बता दें कि इसी पोर्टल के जरिए प्रदेश भर के नगर निकायों के मकान का मानचित्र पास होगा। जिससे पूरी व्यवस्था केंद्रीकृत होगी।

पटना नगर निगम ने नगर एवं आवास विभाग के आदेश के बाद नक्शा बनाने का काम शुरू कर दिया है। अब तक 15 नए नक्शों के लिए एप्लीकेशन आए हैं। 31 अगस्त तक पहले की व्यवस्था के तहत नक्शा तैयार होगा। नया पोर्टल उस समय तक बनकर तैयार हो जाएगा। मई और अप्रैल महीने में पोर्टल बंद हो जाने की वजह से नक्शे के एप्लीकेशन लेने की प्रक्रिया पूरी तरह बंद हो गई थी। फरवरी में बने नियम के मुताबिक निगम ने 10 अप्रैल के पहले पोर्टल तैयार कर लिया था। लेकिन विभाग का मार्गदर्शन नहीं मिला जिस वजह से यह चालू नहीं हो सका। आवेदनों का निष्पादन 31 मार्च के पूर्व कर दिया गया था।

प्रतीकात्मक चित्र

नक्शा बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके तहत वास्तुविद के जरिए पोर्टल पर एप्लीकेशन दिलाना है। आवेदन का स्थल जांच होता है, तब नक्शा को मंजूर किया जाता है। बताते चलें कि नए नियम के मुताबिक वास्तुविद का निबंधन नगर विकास एवं आवास विभाग में कराना था। इस वजह से नक्शा बनाने का काम ठप था। अब घर के नक्शे के लिए पोर्टल के जरिए आवेदन करना है। ऑफलाइन प्रक्रिया को बंद कर दिया गया है।

नगर निगम आयुक्त, पटना के अनिमेष पराशर कहते हैं कि पटना नगर निगम के वेबसाइट पर 31 अगस्त तक नक्शे के लिए एप्लीकेशन लिया जाएगा। नक्शा बनाने का काम काफी तेजी से चल रहा है। लंबित एप्लीकेशनों का निष्पादन किया जा रहा है। वे मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

Join Us