बिहार के इस शहर में महिलाएं कर सकेंगी निःशुल्क यात्रा, दिल्ली की तर्ज पर हुई सुविधा की शुरुआत।

दिल्ली सरकार के द्वारा सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर की योजना की चर्चा तो पूरे देश में होती है। अब बिहार में भी इसी तर्ज पर एक नई पहल की गई है लेकिन इसकी खास बात यह है कि ये पहल कोई सरकारी नहीं बल्कि एक महिला ने की है। खबर छपरा की है जहां एक महिला ने नगर निगम इलाके की महिलाओं के लिए एक ऐसी स्कीम की शुरुआत की है, जिसके तहत तक शहर में महिला ई-रिक्शा पर मुफ्त में यात्रा कर सकती है।

मिसेज बिहार प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर रही राखी गुप्ता ने अपने निजी कोष से इस स्कीम की शुरुआत की है। इस स्कीम का नाम पिंक लाइन सर्विस रखा गया है। इसके तहत शहर में आवाजाही के लिए महिलाएं मुफ्त में यात्रा कर सकती हैं। राखी गुप्ता बताती है कि इसके पीछे वैसी जरूरतमंद महिलाओं की सेवा करना उद्देश्य है जो शहर में आती तो है, मगर पैसे नहीं होने के वजह से पैदल सफर करने को विवश हो जाती है। राखी ने एक दर्जन ई रिक्शा से इस सेवा को शुरू किया है।

बता दें कि पूरे शहर के लिए यह सेवा उपलब्ध रहेगी जिसका लाभ कभी भी महिलाएं उठा सकती हैं। इस सफर का लाभ उठाने वाली पहली महिला यात्री देवी कुमारी ने बताया कि यह एक अच्छी स्कीम है। उन्होंने दिल्ली में मुफ्त में बस की सफर की थी मगर आप छपरा में भी ऐसे ही स्कीम का लाभ मिल रहा है। उन्होंने इसके लिए राखी गुप्ता का शुक्रिया अदा किया है।

राखी अपने ट्रस्ट के जरिए महिलाओं के लिए जिले में कई योजनाएं संचालित कर रही हैं, जिसके तहत महिलाओं को आंख का ऑपरेशन करवाया क्या। सैकड़ों महिलाओं को उन्होंने उज्वला योजना का फायदा दिलवाया। वह निरंतर महिलाओं के उत्थान के लिए कार्यक्रम करती रहती है। पिंक लाइन सेवा शहर के अलग-अलग सड़कों से होकर गुजरेगी। महिलाओं को फ्री सफर की शुरुआत ई-रिक्शा में दी गई है, इसके साथ ही स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों को अपने स्कूल जाने के लिए सुरक्षित सुविधा मिलेगी।

Join Us