बिहार के इस जिले में GNM कॉलेज का निर्माण शुरू, GNM और पैरामेडिकल की होगी पढ़ाई, 15 महीने में पूरा होगा काम

सदर हॉस्पिटल चिकित्सीय आवासीय कैंपस में नर्सिंग कॉलेज के बनाने का काम शुरू हो गया है। काम तेजी से जारी है। निर्माण कार्य 15 महीने में पूर्ण करना है। मिली जानकारी के मुताबिक मार्च 2023 तक काम पूरा हो जाएगा। इसी साल से पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी। जीएनएम के 60 सीटों पर दाखिला होगा। कॉलेज में जीएनएम के साथ ही पैरामेडिकल की भी पढ़ाई होगी। यहां के छात्र-छात्राओं को जीएनएम और पैरामेडिकल के पढ़ाई का फायदा मिलेगा।

बता दें कि 20 करोड़ की राशि खर्च कर जीएनएम कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। जिले के विद्यार्थियों को कॉलेज निर्माण का लाभ मिलेगा। यहां के छात्र छात्राओं को पैरामेडिकल और जीएनएम की पढ़ाई के लिए दूसरे जगह भटकना पड़ता था लेकिन अब उन्हें जिले में पढ़ सकेंगे। लाखों रुपए खर्च कर छात्र-छात्राएं दूसरे राज्यों में पढ़ने जाते हैं। वे वित्तीय बोझ के शिकार होते हैं।

तीन तल्ला जीएनएम कॉलेज निर्माण के साथ ही हॉस्टल का भी काम चल रहा है। छात्र-छात्राएं यहीं रह कर पढ़ाई कर सकेंगे। उन्हें लंबी यात्रा से मुक्ति मिलेगी। जिले के विद्यार्थियों का कॉलेज निर्माण से भविष्य संवरेगा। परिजनों का लोड हल्का होगा। सबसे ज्यादा लाभ सदर अस्पताल के रोगियों को मिलेगा। पढ़ाई के साथ ही मरीजों की सेवा करेंगे।

औरंगाबाद के डीएचएस डा. कुमार मनोज ने बताया कि जीएनएम कॉलेज की इमारत निर्माण का काम शुरू हो गया है। कार्य 15 महीने में पूर्ण करना है। साल 2023 से 60 सीटों पर जीएनएम का एडमिशन होगा। पैरामेडिकल के लिए अभी सीट तय नहीं हुआ है। जिले के विद्यार्थियों को कॉलेज निर्माण का लाभ मिलेगा।

Join Us