बिहार के इस जिले में राज्य का पहला एथेनॉल प्लांट बनकर तैयार, 30 अप्रैल को होगा उद्घाटन

बिहार के लिए 30 अप्रैल का दिन खास है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के पहले एथेनॉल प्लांट का उद्घाटन करेंगे। नीतीश सरकार में मंत्री सह धमदाहा के विधायक लेसी सिंह ने जानकारी दी कि पूर्णिया जिला के धमदाहा विधानसभा के गणेशपुर -परोरा गांव में एथेनॉल प्रोत्साहित नीति के तहत नए एथेनॉल प्लांट का लोकार्पण 30 अप्रैल 2022 को सीएम नीतीश कुमार के कर कमलों से होगा। उद्घाटन कार्यक्रम में राज्य सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन भी मौजूद रहेंगे।

राज्य सरकार के खाद्य उपभोक्ता संरक्षण मामले के मंत्री लेसी सिंह ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार के कुशल व सक्षम अगुवाई में उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन के सकारात्मक निरंतर कोशिश से पूरे बिहार का पहला एथेनॉल प्लांट का उद्घाटन धमदाहा विधानसभा में आने वाले केनगर अंचल में होगा। मंत्री ने कहा कि यहां के लोगों और पूर्णिया वासियों के लिए गौरव की बात है।

प्रतीकात्मक चित्र

लेसी सिंह ने बताया कि एथेनॉल उत्पादन में मक्का, गन्ना आदि का उपयोग किया जाता। पूर्णिया में वृहद पैमाने पर मक्का की फसल होती है। एथेनाल की डिमांड बढ़ने की वजह से मक्का का खपत भी सबसे ज्यादा होगा। मक्का किसानों को उचित मूल्य पर उनके फसल का मूल्य मिलेगा। मक्का किसानों की आमदनी में वृद्धि होगी।

मंत्री ने आगे कहा कि किसानों के लिए एथेनॉल जितना उपयोगी है उतना पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद है। वायु प्रदूषण कम करने में यह सहायक है। लेशी सिंह ने बताया कि उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन जी ने मेरे आवास पर यह कहा था कि बिहार में सबसे पहले पूर्णिया में ही एथेनॉल प्लांट का उद्घाटन होगा।

Join Us