बिहार के इन हिस्सों में 3 और 4 फरवरी को होगी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट, इस दिन से मौसम होगा साफ

बिहार पर इन दिनों मौसम की दोहरी मार जारी है। ठंड और बारिश ने प्रदेशवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने 3 फरवरी को राज्य में राजधानी पटना सहित 30 जिलों में मेघ गर्जन और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, चार फरवरी के दिन जमुई, मुंगेर, बांका, कटिहार में मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा की उम्मीद है। मौसम विभाग ने इसको देखते हुए इन जगहों को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

बीते 24 घंटों के दौरान बिहार में राजधानी के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे लुढ़कर 19.4 सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री गिरावट के साथ 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश का मौसम बीते 24 घंटों के दौरान शुष्क बना रहा। सुबह के समय मध्यम स्तर का धुंध पूरे राज्य में छाया रहा। राजधानी और गया में सुबह में कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई। गया का अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री नीचे लुढ़का।

सांकेतिक चित्र

राज्य में शुष्क पछुआ हवा का प्रभाव जारी है, आने वाले 48 घंटों में इसी तरह ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव का पूर्वानुमान नहीं है। राज्य के पश्चिमी हिस्सों में मध्यम से घने स्तर का कोहरा छाया रहेगा। प्रदेश का सबसे ठंडा शहर अररिया रहा जहां का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के सफदरजंग की तुलना में भी यहां ठंड का असर ज्यादा रहा। सफदरगंज का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Join Us

Leave a Comment