बिहार के आचनक से बढ़ी ठंड, मौसम विभाग ने बताई वजह, अभी राज्य के इन जिलों में और बढ़ेगी ठंड

पहाड़ी पर बर्फीले इलाकों से आ रही ठंड पछुआ हवा के प्रभाव के चलते लगातार न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बिहार के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है वहीं कोल्‍डवेभ जैसे हालात हैं। मौसम विभाग केंद्र, पटना से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को राजधानी का तापमान सामान्य 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 6.7 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य का सबसे ठंडा शहर गया रहा जहां का न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग केंद्र की मानें तो आने वाले दिनों में बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। हिमालयी राज्यों में हो रही बर्फबारी के चलते उत्तर पूर्वी भारत के इलाकों में भी ठंड के आसार दिखने वाले हैं। आने वाले 2 दिनों में राज्य के दक्षिण पश्चिम भाग के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल एवं दक्षिण मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय के एक या दो स्थानों पर शीतलहर चलने का अनुमान लगाया गया है।

शीतलहर की प्रतीकात्मक चित्र

वहीं जम्मू कश्मीर और लद्दाख में हाड़ कंपा देने वाली ठंड के 40 दिनों दौर की शुरुआत आज यानी 21 दिसंबर से हो रही है। इसे चिल्लई कलां कहा जाता है। बर्फबारी और शीतलहर के कारण श्रीनगर की डल झील और अन्य जलाश्य भी जमने लगे हैं।

बिहार के प्रमुख शहरों का तापमान पहले अधिकतम उसके बाद न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में दर्शाया गया है जिसमे पटना का 21.2-6.7, गया -20.8-4.1, मुजफ्फरपुर -20.0-9.6, भागलपुर -21.1-8.4 पूर्णिया – 21.4-8.3, औरंगाबाद -21.0-6.0, मोतिहारी – 22.6-8.5 और नालंदा का तापमान  21.0-7.0 है।

Join Us

Leave a Comment