बिहार की दो महिलाओं को भारत सरकार करेगी सम्मानित, चारों तरफ हो रही है इनके काम की चर्चा

बिहार की दो महिलाओं को भारत सरकार उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित करेगी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस- 2022 के अवसर पर भारत सरकार इन दोनों महिलाओं को नवाजेगी‌। आधिकारिक रूप से इसकी जानकारी बुधवार को पटना जिला प्रशासन के ट्विटर हैंडल से दी गई। दोनों महिलाओं का नाम माया यादव और वंदना कुमारी है। दोनों महिला पटना जिला की वैक्सीनेटर है।

बता दें कि दोनों महिला सबसे ज्यादा कोरोना टीका देने वाले देश के 74 चयनित टीका कर्मचारियों की सूची में 9वें और 10वें स्थान प्राप्त हुए हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत सरकार इन दोनों महिलाओं को इस नेक काम के लिए पुरस्कृत करेगी। 74 चयनित टीका कर्मियों में 9वां और 10वां स्थान हासिल होने पर इन्हें पटना जिला प्रशासन ने शुभकामनाएं प्रेषित की है। माया यादव और वंदना कुमारी दोनों इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। इनके इस काम की चर्चा चारों तरफ हो रही है।

पटना जिला प्रशासन ने बुधवार को ऑफीशियली टि्वटर हैंडल से दोनों महिलाओं की पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है कि पटना जिला की वैक्सीनेटर माया यादव और वंदना कुमारी ने सबसे ज्यादा कोरोना टीका देने वाले देश के 74 चयनित टीका कर्मियों की सूची में में 9वें और 10वें नंबर पर जगह बनाई है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत सरकार ने पुरस्कृत करेगी। इन्हें हार्दिक बधाई।

Join Us