बिहार कबड्डी टीम में सीवान की बेटी रजनी का हुआ चयन, ग्रामीणों और परिवार में खुशी का माहौल।

पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स में 48वीं राष्ट्रीय बालिका कबड्डी कंपटीशन में शानदार प्रदर्शन करने पर सिवान की रजनी का चयन बिहार टीम में हुआ है। बेहद‌ ही साधारण और मध्यवर्गीय परिवार से संबंध रखने वाली रजनी के लिए संसाधन की उपलब्धता काफी चुनौतीपूर्ण थी, मगर उसने अपने समर्पण, बुलंद हौसले और मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है।

बिहार कबड्डी टीम में चयन होने के बाद नेशनल प्लेयर रजनी पहली बार अपने घर सिवान पहुंची। यहां उनका बैंड बाजा और ढोल-नगाड़ों के साथ शानदार स्वागत हुआ जिसके बाद वह अपने पैतृक घर जीरादेई के शंकरपुर गांव पहुंची। यहां ग्रामीणों ने खूब आतिशबाजी की और माला पहनाकर रजनी को पूरे गांव का भ्रमण कराया। नेशनल कबड्डी प्लेयर रजनी राय के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।

रजनी को बिहार कबड्डी टीम में जगह मिलने पर सिवान की सांसद कविता सिंह ने रजनी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये जिले के लिए काफी हर्ष की बात है। प्रतिभावान और मेधावी रजनी ने तमाम संघर्षों को चुनौती देकर यह उपलब्ध हासिल की है। ग्रामीण परिवेश और सीमित संसाधनों श से महिला खिलाड़ियों का निकलना काफी टफ होता है। उन्हें समाज की तरह-तरह की कुरीतियों और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है जिसके बाद वो अपने लक्ष्य तक पहुंच पाती हैं। रजनी ने अपनी प्रतिभा के बूते जो उपलब्धि अर्जित की है वो हम सबों के लिए गौरव की बात है।

Join Us