बिहार और यूपी के बीच 5वें पुल का निर्माण तेजी से जारी, सिवान होते हुए बिहार को यूपी से जोड़ेगा यह पुल

युद्ध स्तर पर बलिया के बैरिया इलाके के शिवपुर गंगा घाट पर पुल निर्माण हो रहा है। 19 पिलरों में से 12 पर निर्माण कार्य जारी है। अप्रोच के के काम को लेकर विभाग ने सर्वे का काम भी शुरू कर दिया है जिससे ग्रामीणों में खलबली मची हुई है। अप्रोच निर्माण के लिए दो जगहों पर सर्वे हो रहा है। लोक निर्माण विभाग की दोनों सड़कें हैं। प्रस्तावित रोड पर काफी संख्या में अतिक्रमण है। बहुत सारे लोगों के घरों का चारदीवारी, मकान का हिस्सा मार्ग की गिरफ्त में आ रहा है। इससे लोग काफी परेशान दिख रहे हैं।

बता दें कि 2 किलोमीटर लंबे शिवपुर गंगा नदी पर 19 पिलर बनाए जाने हैं। पिछले साल यानी 2021 के जनवरी महीने से ही निर्माण कार्य शुरू हो गया था। 6 महीने तक काम चला फिर गंगा नदी के जलस्तर मैं बिजी होने के चलते काम प्रभावित रहा। बाढ़ समाप्त होते ही वृहद स्तर पर निर्माण कार्य जारी है। काफी तेजी से 12 पिलरों पर काम हो रहा है। बाकी के 7 पिलर नदी के पानी से लेकर बाहरी हिस्सा अप्रोच तक करना है।

प्रतीकात्मक चित्र

यूपी और बिहार के बीच शिवपुर में गंगा नदी पर निर्माण हो रहा यह तीसरा पुल है। इससे पूर्व में नरहीं के भरौली और दुबहड़ के शिवरामपुर घाट पर बने पुल से आना-जाना हो रहा है। इसके अलावा बैरिया के मांझी में घाघरा नदी के ऊपर पूर्व से ही पुल का निर्माण हो चुका है, वहीं सिकंदरपुर के खरीद-दरौली में सेतु का निर्माण हो रहा है। पुल के बनने से बिहार के सिवान से संपर्क जुड़ जाएगा।

प्रोजेक्ट मैनेजर संत कुमार ने इस से जुड़ी हुई जानकारी देते हुए बताया कि 40 से 43.5 मीटर टिल्लर की गहराई है। फिलहाल 12 पिलर का निर्माण हो रहा है। अप्रोच बनाने के लिए सर्वे का काम चल रहा है। शीघ्र इसे भी पूरा कर लिया जाएगा। ( नोट: इस आर्टिकल में चित्रों का प्रयोग सांकेतिक तौर पर किया गया है)

Join Us

Leave a Comment