बिहार आए सोनू सूद ने चखा लिट्टी-चोखा का स्वाद, प्रशंसकों की उमड़ी भीड़।

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद आम लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। फिल्मों के साथ वे अपने सामाजिक कार्यों को लेकर आम लोगों के दिलों पर राज करते हैं। पिछले दिनों वे बिहार आए और एयरपोर्ट के बाहर भारी तादाद में लोगों ने उनका स्वागत किया। सोनू सूद ने भी प्रशंसकों को नाराज नहीं करते हुए एक कार से सबका अभिवादन किया। इस बीच उनके प्रशंसकों ने थाली में लिट्टी चोखा दिया और उन्होंने बड़ी ही खुशी के साथ बिहार का प्रसिद्ध व्यंजन को चखा।

बिहार में अपने स्वागत को लेकर सोनू सूद बेहद ही खुश नजर आए। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे लिट्टी चोखा खा रहे हैं। लिट्टी चोखा खाने के बाद उनका एक्सप्रेशन देखकर प्रतीत हो रहा है कि उन्हें खाकर बेहद मजा आया। सोनू ने कैप्शन में लिखा है कि लिट्टी चोखा से बिहार में स्वागत किया, शुक्रिया। प्रशंसकों के द्वारा सोनू सूद जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं।

बताते चलें कि अक्सर लोगों की मदद को लेकर सोनू सूद सुर्खियों में रहते हैं। कई दफा सोनू लोगों से उनकी समस्याएं सुनते हैं और प्रयास करते हैं कि उनके स्तर पर दिक्कतों का समाधान हो सके। कोविड के दौरान सोनू सूद ने लोगों की खूब मदद की। यही वजह है कि आम जनों के बीच सोनू की पहचान एक अच्छे फिल्म एक्टर के साथ जिंदादिल इंसान के तौर पर है। बिहार आगमन के दौरान सूद ने कहा था कि यहां के लोग बेहद अच्छे हैं और दिल से स्नेह देते हैं। सोनू का निर्धन बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाते हैं।

Join Us