बांका के लोगों के लिए खुशखबरी, चांदन नदी पर निर्माणाधीन नया पुल जल्द होगा शुरू, जाने कब पूरा होगा निर्माण।

बांका जिले के लोगों के लिए गुड न्यूज़ है। जिले में चांदन नदी पर नए पुल पर आवाजाही के लिए लोगों को अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अगर सब कुछ सही रहा तो आने वाले कुछ महीने में निर्माण पूरा हो जाएगा। हालांकि बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश ने नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी कर दी है। जिससे काम में दिक्कत हो रही है।

बता दें कि‌ चांदन नदी पर 58 करोड़ खर्च कर नया पुल बनाया जा रहा है। पुल का निर्माण 18 महीने में पूरा करने का टारगेट रखा गया था। साल भर हो गया है। इस दौरान पिलर इत्यादि का कार्य पूरा हुआ है। अब पायों पर गार्डर चढ़ाने का काम चल रहा है। फिर आगे का काम शुरू होगा।

मालूम हो कि आज से लगभग ढ़ाई साल पहले 12 जनवरी 2020 को चांदन नदी पार पुराने पुल को तोड़ा गया था। फिर पुल से लोगों के लिए आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दी गई थी। 21 अगस्त 2020 को नए पुल की नींव रखी गई थी। मगर आधारशिला रखने के बाद लगभग 10 माह तक नए पुल का निर्माण शुरू नहीं हो पाया। इस दौरान लोगों को खूब दिक्कत हुई। पुल का निर्माण शुरू होने से लोगों ने सुकून की सांस ली। पुल निर्माण के लिए 18 महीने का टाइम फिक्स किया गया था।

Join Us