पूर्णिया वासियों के लिए खुशखबरी, मरंगा में शिफ्ट होगा बस अड्डा, सिक्स लेन रोड बनने से सफर होगा आसान

बिहार के पुर्णिया को जाम से मुक्ति मिले जाने जा रही है। जाम का वजह बना शहर के बीचोबीच बस अड्डा को अब मरंगा में शिफ्ट किया जाएगा। साढ़े 7 एकड़ भूमि की तलाश बियाडा में पूरी कर ली गई है। बस अड्डा शिफ्ट हो जाने के बाद शहर के लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। विशेष रुप से फोर्ड कंपनी चौक से मरंगा तक छह लेन सड़क से लोगों का सफर सुविधाजनक होगा।

जिले के डीएम सुहर्ष भगत ने बुधवार को कहा कि हवाई अड्डा और राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ सभी पंचायतों में बनाए गए लाइब्रेरी का नियमित रूप से संचालन करना उनकी प्राथमिकता लिस्ट में तो है इसके साथ ही शहर के सौंदर्यीकरण की कोशिश होगी। शहरी आबादी बढ़ने के साथ ड्रेनेज सिस्टम की आवश्यकता बढ़ गई है। नाला उड़ाही का काम चल रहा है। चयनित वार्ड में जल्द ही काम शुरू होगा। जिला अधिकारी के नेतृत्व में हुई बैठक में कई अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में शहर के 46 वार्डों में जलजमाव की परेशानी व उसके उपाय को लेकर विचार विमर्श हुआ। स्थल मुआयना करने नालों की साफ-सफाई करवा कर उसे दूर करने का आदेश दिया गया। जलजमाव वाले मोहल्ले में पंपिंग सेट लगाने का आदेश दिया गया। नाली की सफाई अभियान शहर में चल रहा है।

पहले दिन ही डीएम के लिए अच्छी खबर है। डेल्टा सूची में हेल्थ व न्यूट्रिशन के मामले में देश में पहले पायदान पर पूर्णिया ने जगह बनाई है। पांच आकांक्षी जिलों में पहले नंबर पर पूर्णिया है। दूसरे में हरियाणा का मेवात, तीसरे में झारखंड का खूंटी, तीसरे में मणिपुर का चंदेल चौथे और पांचवें नंबर पर रामगढ़ है।

पूर्णिया जिला में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 75 अमृत सरोवर का निर्माण किया जाएगा। डीएम ने बताया कि 75 तालाब का निर्माण व जोर्णीदार होगा। निर्धारित लक्ष्य का 20 प्रतिशत सरोवर इस साल बन जाएगा। पोखर का निर्माण कम से कम 1 एकड़ जमीन में किया जाएगा।

शहर में जाम वाले जगहों पर ध्यान दिया जाएगा। पार्किंग स्थल की व्यवस्था की गई है। अतिक्रमण वाले जगहों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। जलजमाव वाले जगह का निराकरण नगर निगम से समन्वय स्थापित कर दिया जाएगा। शहर के लोगों को इससे राहत मिलेगी।

Join Us