पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर में बनेगा महिला स्वाभिमान बटालियन का मुख्यालय

बगहा के वाल्मीकिनगर में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की महिला स्वाभिमान बटालियन का मुख्य दफ्तर बनेगा। बता दें कि बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के देखरेख में बनी इस बटालियन की विशेषता है कि यह देश की पहली महिला बटालियन है, जो अनुसूचित जनजाति की महिलाओं से बनी है।

लगभग 72.82 लाख रुपए स्वाभिमान बटालियन के कार्यालय के लिए आधारभूत संरचना और फर्नीचर जैसी चीजों पर खर्च होंगे। नीतीश सरकार ने इसके लिए राशि की स्वीकृति दे दी है। डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट जानी डीपीआर बनकर तैयार हो गया है। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

संकेतिक चित्र

बता दें कि स्वाभिमान बटालियन के मुख्यालय में महिला सिपाहियों के रहने से लेकर मनोरंजन तक की तमाम व्यवस्था होगी। इसके लिए बड़े स्तर पर आधारभूत संरचना तैयार किया जाएगा। प्रशासनिक भवन के साथ महिला सिपाहियों के लिए 300-300 की क्षमता के दो बैरक का निर्माण होगा।

महिला सिपाहियों के रहने लिए आवास, गेस्ट हाउस, इनडोर क्लास रूम, मनोरंजन के लिए हाल और पुलिस अधिकारियों के लिए क्लब बनाया जाएगा। मुख कैंपस में 20 बेड की क्षमता का हॉस्पिटल भी बनेगा। जबकि यहां काम करने वाले पुलिस से कर्मचारियों के बच्चों की पढ़ाई के लिए प्राइमरी स्कूल की इमारत बनाई जाएगी।

Join Us