पश्चिमी चंपारण के लोगों को आवागमन में होगी सुविधा, इन प्रखंडों में जल्‍द होगा सड़क निर्माण।

पश्चिमी चंपारण में गंडक पार तीन अंचलों में जल्द ही आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। इन क्षेत्रों में पांच पक्की सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ छह पुल बनाए जाएंगे। स्थानीय विधायक की पहल पर ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा यहां के पुलों और सड़कों के निर्माण हेतु 57.32 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर मुख्य इंजीनियर को भेज दिया गया है। वित्तीय स्वीकृति मिलने का प्रतीक्षा है।

उधर, मधुबनी से दियारे के मदरहवा के बीच चार किमी पक्की सड़क एवं 24.75 मीटर लंबाई में गंडक नदी में पुल निर्माण किया जाएगा। और दियारे इलाके के लोग को नाव से अपनी जान रिस्क में डालकर आने जाने की मुक्ति मिलेगी। दियारे में चार चक्का गाड़ी सरपट दौड़ेगी। बलुआ के स्थानीय मुखिया संतोष कुशवाहा ने यह पहल विधायक से की थी। गंडक पार मधुबनी में दो अदत पुल और दो सड़क लगभग 27. 46 लाख, एवं भितहा में दो पुल और दो पक्की रोड 17. 65 लाख, तथा ठकरहा में दो पुल एक पक्की रोड 12. 21 लाख खर्च कर बनेगा।

अगले नवंबर महीने तक इसकी मंजूरी और टेंडर की प्रक्रिया होने की प्रबल उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक मधुबनी से मदरहवा कीज्ञोर जाने के लिए गंडक में 24.75 मीटर लंबी पुल 18 45.570 लाख और मधुबनी से मदरहवा बीच 4..036 किमी पक्की सड़क 429.734 लाख खर्च कर निर्माण होगी। और सरकार प्राथमिक विद्यालय से गौरी टोला तक 1.602 किमी पक्की सड़क 191.798 लाख और इसी सड़क में 16.50 मीटर लंबी पुल 279.264 लाख खर्च कर निर्माण होगा।

Join Us