पर्यटन के मानचित्र पर उभर रहा है बांका, पर्यटकों के लिए बन रहा हाईटेक पार्क, युद्ध स्तर पर निर्माण जारी।

बांका जिले के प्रमुख पिकनिक स्पॉट में से एक ओढनी डैम में टूरिस्ट बोटिंग के साथ ही पार्क आदि का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके लिए यहां पर लगभग नौ लाख रुपए खर्च कर हाईटेक पार्क का निर्माण जारी है। इसका काम मनरेगा के द्वारा कराया जा रहा है। निर्माण कार्य शीघ्र ही पूरा हो जाएगा।

बता दें कि पर्यटन के क्षेत्र में बांका तेजी से अपनी पहचान स्थापित कर रहा है। हाल के समय में यहां पर दो टूरिस्ट पैलेस मंदार पर्वत तथा ओढ़नी डैम पर तेजी से काम जारी है। मंदार पर्वत पर रोपवे ट्रॉली सिस्टम शुरू होने के बाद यहां सैलानियों के आने की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा ओढनी डैम को पर्यटन के पैमाने पर तेजी से विकसित किया जा रहा है। मनरेगा स्कीम के तहत 9 लाख रुपए खर्च कर हाईटेक पार्क का निर्माण जारी है। पार्क में टूरिस्ट के बैठने की सुविधा के अलावा उनके इंटरटेनमेंट के लिए फॉण्टेन लगाए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त पार्क में कई अन्य प्रकार की सुविधाएं होंगे। छोटे बच्चों के लिए झूला लगाए जा रहे हैं। इससे सैलानियों की संख्या में वृद्धि होगी। जानकारी हो कि ओढ़नी डैम को विकसित किए जाने के बाद यहां पर सूबे के अलग-अलग जिले से पर्यटकों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। यहां पर भागलपुर तथा आसपास के जिलों के साथ ही झारखंड और बंगाल के लोग भी घूमने आ रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन के द्वारा लगातार ओढ़नी डैम को विकसित करने को लेकर पहल किया जा रहा है।

Join Us