पटना से दिल्ली जाना होगा आसान, बक्सर-बलिया के बीच गंगा नदी पर आठ लेन पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू।

भरौली-हैदरिया (बक्सर से बलिया) के बीच गंगा नदी के ऊपर आठ लेन पुल का निर्माण होगा। फिलहाल यहां टू लेन पुल है। उस पुल को ध्वस्त कर महात्मा गांधी सेतु के तरह सुपर स्ट्रक्चर बनेगा। इसके साथ ही टू लेन नया पुल का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुल फोरलेन पुल बन जाएगा। इसके अलावा अलग से नया फोरलेन पुल का निर्माण होगा। हैदरिया और भरौली के बीच आठ लेन पुल निर्माण के लिए 2025 तक टारगेट फिक्स किया गया है। यह गंगा नदी पर प्रदेश का 19वां नया पुल होगा। इसके निर्माण हो जाने से इसकी कनेक्टिविटी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से होगी‌। साथ ही बक्सर से बलिया के बीच आवाजाही लिए सुविधा बढ़ेगी।

पटना से दिल्ली आवाजाही करने वालों के लिए सहुलियत बढ़ जायेगी। आठ लेन का पुल बन जाने से ट्रैफिक की समस्या नहीं रहेगी और आवाजाही में सुविधा होगी‌। सूत्रों के मुताबिक लगभग 22.6 किमी लंबी सड़क निर्माण की अनुमानित लागत तकरीबन 1769 करोड़ रुपये है‌।

प्रतीकात्मक चित्र

भरौली- हैदरिया चार लेन सड़क निर्माण के लिए बीते दिनों केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने स्वीकृति दी थी। इसका डीपीआर बन गया है और इस सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू भी हो चुका है। इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए टेंडर से एजेंसी चयन का कर निर्माण की प्रक्रिया मार्च 2023 से शुरू होने की उम्मीद है। इसके साथ ही इस सड़क और गंगा पर निर्माण होने वाले पुल 2025 में पूरा होने की उम्मीद है।

पटना से बक्सर के बीच एलाइनमेंट पर 125 किमी लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य अंतिम दौरा में है। इससे पटना से बनारस जाना सुलभ हो जायेगा। साथ ही छपरा से बनारस वाया बलिया-भरौली-गाजीपुर सड़क होते हुए उत्तर बिहार के लोग सुलभ से बनारस पहुंचेंगे। फिलहाल पटना से बनारस रास्ते से आरा-मोहनिया के रास्ते जाना पड़ता है। लखनऊ से गाजीपुर के बीच निर्माण हो रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को बक्सर से जोड़ा जा रहा है। पटना से दिल्ली के बीच 4/6 लेन एनएच बन जाने से पटना से दिल्ली की आवाजाही आसान होगा।

Join Us