पटना से गंगा के रास्ते पर्यटक जा सकेंगे वाराणसी, 2 डबल डेकर जहाज चलाने की कवायद हुई शुरू

फैमिली के साथ बनारस घूमने जाने के लिए जल्द ही पटना से दो डबल डेकर क्रूज की सुविधा उपलब्ध होगी। गंगा नदी के रास्ते पर्यटक सफर का आनंद उठा सकेंगे। ये क्रूज पटना के गांधी घाट से खुलेंगे। गांधी घाट से ही दोनों क्रूज खुलेंगे।यहां से दानापुर, डोरीगंज, मनेर, रिविलगंज, रूद्रपुर, सुंदरपुर बराज, बक्सर, बलिया, चौसा, जमनिया, गाजीपुर, गहमर व रजवारी होते वाराणसी जाएगा।

बता दें कि इस मार्ग में पड़ने वाले ऐतिहासिक जगहों की भ्रमण कराते हुए चार दिनों में बनारस पहुंचेगा। पटना से बनारस का किराया अभी निर्धारित नहीं हुआ है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि टूर पैकेज सस्ता होगा, जिससे हर वर्ग के लोग आनंद उठा सकें।

संकेतिक चित्र

क्रूज कंपनी ने 6 महीने पहले ही 125 सीटर क्रूज मंगवा लिया है। सप्ताह में एक दिन उत्तर प्रदेश के लिए क्रूज को चलाया जाएगा। पर्यटकों की मांग पर दो दिन किया जाएगा। टूरिज्म एसो.‌ के अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने कहा कि गंगा नदी होते हुए उत्तर प्रदेश से जाने और आने के लिए सरकार जल्द ही गंगा नदी का रूट निर्धारित करें। 125 सीट वाली जहाज चलाने की कवायद है। लाइसेंस हेतु शीघ्र ही सरकार को प्रस्ताव सौंपा जाएगा।

Join Us