पटना में लग्जरी क्रूज से रात में कर सकेंगे गंगा की सैर, मिलेगी ये खास सुविधाएं।

राजधानी पटना के लोग 1 अक्टूबर से रात के समय लग्जरी क्रूज में गंगा नदी का भ्रमण कर सकेंगे। अब तक यह सुविधा लोगों को दिन में मिल रही थी। जहार सुबह के 10:00 बजे से रात्रि के 9:00 बजे तक गंगा में चलेगी। लोग रंगीन रोशनी में आनंद उठा सकेंगे। गंगा में लग्जरी क्रूज को टूरिज्म स्टेशन ऑफ बिहार के द्वारा चलाया जाएगा। महेंद्रु घाट से यह सुविधा मिलेगी। ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए एसोसिएशन के द्वारा ऐप लॉन्च किया जाएगा। लोगों को महेंद्रु घाट से 4 किलोमीटर तक गंगा की सैर कराई जाएगी।

क्रूज पर पार्टी, शादी की सालगिरह, जन्मदिन सहित अन्य कार्यक्रम कर सकेंगे। महेंद्रू घाट से गांधी घाट, काली घाट, कृष्णा घाट, लॉ कॉलेज घाट, बड़हड़वा घाट, गुलबी घाट और रानी घाट होते हुए पत्थरी घाट तक क्रूज जाएगा। वहां से रिटर्न महेंद्रू घाट पर आकर रुकेगा।

टूरिज्म एसाेसिएशन आफ बिहार के चेयरमैन अभिषेक तिवारी बताते हैं कि बर्थडे, शादी की सालगिरह जैसे कार्यक्रम के लिए तीन घंटे के लिए इसे बुक करते हैं तो 15 हजार रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। क्रूज में 40 से अधिक पर्यटकों की संख्या नहीं होगी। 12500 रुपए दो घंटे के लिए लगेंगे। 30 अक्टूबर तक बुकिंग पर 25 प्रतिशत रिबेट दिया जाएगा। खाने-पीने की सामाश के लिए अलग से भुगतान करनी पड़ेगी। अगर गंगा के बीच में क्रूज पर पार्टी चल रही है, फैमिली का काेई सदस्य विलंब पहुंचता है तो उसे नाव से क्रूज तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए हमेशा गंगा किनारे दो बोट लगी रहेगी।

दो फ्लोर वाले लग्जरी क्रूज के लोकल कैफे में लोग सस्ती रेट पर मौज कर सकेंगे। टिकट शुल्क प्रति व्यक्ति 50 रुपए रखा गया है। 20 से ज्यादा लोग रहने पर क्रूज खुलेगा। क्रूज में डिनर, कॉफी, पानी बोतल, चाय सहित अन्य सुविधा के लिए सैलानियों को अगल से पैसे देनी पड़ेगी।

क्रूज को पोर्टल https://floatafe.in/ या फिर ई-मेल [email protected] के जरिए बुक कर सकते है। ईमेल पर मोबाइल नंबर, अपना नाम के साथ ही निर्धारित समय भेजना होगा।

Join Us