पटना में गंगा की लहरों के बीच मनाइए बर्थडे और मैरेज एनिवर्सरी पार्टी, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च

लोगों के लिए घर, रेस्टोरेंट और होटल जैसे जगहों पर पार्टी करना नॉर्मल बात है। मगर नदी की लहरों के बीच मैरिज एनिवर्सरी,। बर्थडे या अन्य तरह की पार्टी मनाने का मजा ही अलग है। इसका रोमांच और आनंद ही अलग है। लेकिन अब आप ऐसा कर सकते हैं वह भी गंगा की लहरों के बीच में। यहां आप पार्टी मना सकते हैं। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने यह सुविधा दी है। निगम के द्वारा गांधी घाट से संचालित हो रहे एमवी कौटिल्य विहार पर आप पार्टी मना सकते हैं।

अगर आप एमवी कौटिल्‍य विहार पर घूमना चाहते हैं और पार्टी मनाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए टिकट लेने होंगे। एक टिकट की कीमत रुपये है। लेकिन अगर आप पैकेज बुकिंग करते हैं तो एक घंटे के लिए पैकेज बुकिंग 3675, 6825 रुपए दो घंटे के लिए, 9450 रुपए 3 घंटे के लिए, 11,550 रुपए 4 घंटे के लिए और 6 घंटे के लिए 14 हजार 700 रुपये देने होंगे।

अगर आप बुकिंग करना चाहते हैं तो सुबह के 11:00 बजे से शाम के 6:00 बजे तक गांधी घाट के बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के काउंटर पर पहुंचे। वहां आसानी से बुकिंग कर सकते हैं। एक बार में इस जहाज से 30 लोग यात्रा कर सकते हैं।

पानी जहाज गांधी घाट से खुलकर 45 मिनट में काली घाट और कृष्णा घाट तक जाता है। वापस गुलबी घाट, बड़हड़वा घाट, रानी व ला कालेज घाट होते हुए पत्थरी घाट तक जाता है। वहां से पुनः रिटर्न गांधी घाट जाता है। सोमवार को छोड़कर सप्ताह के सारे दिन इस जहाज से गंगा की लहरों के बीच सैर की जा सकती है। आप नौका विहार का आनंद पटना जू और इको पार्क में भी ले सकते हैं।आप यहां पर सुबह 9 से लेकर शाम के 5 बजे तक नौका विहार का आनंद ले सकते हैं। दो सीटर 80 रुपये में और चार सीटर नौका विहार आधे घंटे के लिए 100 रुपये में यहां पर दी जाती है।

Join Us