पटना को एक और आरओबी की सौगात, लाखों लोगों को होगी सुविधा, तेजी से चल रहा है निर्माण कार्य

पटना में सिपारा से डायरेक्ट करबिगहिया, जंक्शन, जीपीओ गोलंबर और आर ब्लॉक को जोड़ने वाले दो लेन आरओबी का निर्माण तेजी से हो रहा है। फिलहाल पाइलिंग का काम जारी है। करबिगहिया से सिपारा की ओर लगभग 300 मीटर लंबा पुल निर्माण का काम चल रहा है। इसमें करबिगहिया से सिपारा की ओर लगभग 75 मीटर आरओबी बन गया है। लगभग 225 मीटर में तेजी से पाइलिंग का काम जारी है।

इसके शुरू हो जाने के बाद लाखों लोगों को सिपारा से शहर आवागमन के लिए नया रास्ता मिलेगा। साथ ही कम समय लगेगा।सिपारा से सचिवालय, डाकंबगला चौराहा, बोरिंग रोड, कुर्जी सहित अन्य स्थानों पर आवाजाही के लिए लोगों को आरओबी की सुविधा मिलेगी। इसे साल के आखिर यानी दिसंबर तक शुरू करने का लक्ष्य तय किया गया है।

पटना आरओबी : BIHAR KHABAR

सिपारा आरओबी दो लेन का बन रहा है। इससे लोग आ-जा दोनों कर सकेंगे। सिपारा आरओबी शुरू होने के बाद सिपारा की ओर से सचिवालय, डाक बंगला चौराहा, बोरिंग रोड, करबिगहिया, कुर्जी, पटना जंक्शन सहित अलग-अलग जगहों में आने-जाने वाले लोगों के लिए सुविधा होगी। उन्हें कम समय लगेगा। इसके अतिरिक्त सिपारा, पुनपुन, परसा, जहानाबाद, मसौढ़ी, बोधगया और गया सहित इस मार्ग से राजधानी पटना आने-जाने वाले लाखों जनों को समय की बचत होगी।

फिलहाल सिपारा से पटना जंक्शन आने-जाने में लोगों को लगभग 45 मिनट का वक्त लगता है। इसके अतिरिक्त सिपारा से मीठापुर रेल ओवरब्रिज के नीचे से होते हुए यारपुर पुल होते हुए और आर ब्लॉक से जंक्शन पुल से जाते हैं। लोकमत अधिक समय लगता है और काफी दिक्कत होती है, अब इससे राहत मिलेगी।

Join Us