पटना एयरपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, इन शहरों के लिए शुरू हुई नई विमान सेवा।

बिहार के पटना एयरपोर्ट से देश के अलग-अलग शहरों की यात्रा सुलभ हो जाएगी। जेपी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 104 विमानों की उड़ान भरने का प्रबंध किया गया है। पटना से देवघर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट मिलने के साथ ही रांची के लिए दो विमान होंगी। उड़ान शुरू होने में फिलहाल थोड़ा समय लग सकता है मगर इंडिगो के सूत्रों के मुताबिक डीजीसीए से स्लॉट मिल गया है।

पटना हवाई अड्डे के विंटर शेड्यूल में देवघर-पटना- देवघर के लिए इंडिगो की विमान 6इ 7944/ 7945 उपलब्ध होगी। विमान का देवघर से पटना हवाईअड्डे आने का वक्त दोपहर 12:25 बजे है, वहीं यह फ्लाइट पटना से देवघर के लिए दोपहर 12:45 में उड़ेगी। पटना से सूरत के बीच स्पाइसजेट की डायरेक्ट उड़ान शुरू होने वाली है। इसके साथ अब दो फ्लाइट पटना से रांची के लिए हो गयी हैं। 30 नवंबर तक विंटर शेड्यूल प्रभावी रहेगा।

बता दें कि दिल्ली से पटना के बीच नये शेड्यूल में 18 जोड़ी फ्लाइट हैं। पटना से पहली फ्लाइट सुबह के 8:25 बजे है। 30 अक्टूबर से आखिरी फ्लाइट दिल्ली के लिए रात्रि 9:40 बजे है।सबसे अधिक फ्लाइट कोलकाता और मुंबई के लिए छह-छह विमान हैं। अहमदाबाद के लिए तीन और बेंगलुरु के लिए चार विमान हैं। चेन्नई, रांची, हैदराबाद, पुणे और गुवाहाटी के लिए दो-दो विमान हैं। लखनऊ, अमृतसर, भुवनेश्वर और सूरत के लिए एक-एक विमान हैं।

Join Us