देवघर एयरपोर्ट से इस दिन से शुरू होगी विमान सेवा, जाने किन शहरों कर लिए शुरू होगी फ्लाइट

देवघर एयरपोर्ट से पटना और रांची की विमान 25 जुलाई से शुरू करने की कवायद है। एक साथ रांची और पटना के लिए देवघर से फ्लाइट शुरू करने की तैयारी में इंडिगो लगी हुई है। देवघर से पटना और रांची के लिए रोजाना फ्लाइट होगी। मिली जानकारी के मुताबिक 3 से 4 दिनों में स्लॉट मिलते ही देवघर से पटना और रांची के लिए फ्लाइट का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। उड़ान योजना के तहत पटना और रांची के लिए इंडिगो 78 सीट वाली फ्लाइट की हवाई सेवा शुरू करेगी। इसका किराया भी निम्न होगा।

आरसीएस रूट के तहत सिविल एविएशन को इंडिगो ने देवघर से पटना और रांची के स्लॉट का प्रस्ताव कोलकाता को भेजा था, लेकिन देवघर एयरपोर्ट के शुभारंभ कार्यक्रम के चलते फाइल आगे नहीं बढ़ सका था। बता दें कि उड़ान प्रोजेक्ट के तहत 78 सीट वाली फ्लाइट सेवा इंडिगो पटना और रांची के लिए शुरू करेगी।

प्रतीकात्मक चित्र

देवघर से पटना और रांची के बीच इंडिगो की विमान तकनीकी रूप से तैयार हो गई है। पटना व रांची के लिए देवघर से रोजाना फ्लाइट होगी। बताया जा रहा है कि 3 से 4 दिनों में स्लॉट मिलते ही देवघर से पटना व रांची के लिए फ्लाइट का शेड्यूल जारी होगा।

बता दें कि 12 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवघर एयरपोर्ट का लोकार्पण किया है। इस दौरान उन्होंने एयरफोर्स के स्पेशल फ्लाइट से देवघर पधारकर झारखंड को 16800 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी थी। मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच से रिमोट का बटन दबाकर 12 योजनाओं की नींव रखी और तेरा योजनाओं का लोकार्पण किया था। इसमें सबसे बड़ी योजनाओं में एम्स में 250 बेड का हॉस्पिटल और एकेडमिक बिल्डिंग बिल्डिंग का निर्माण शामिल है।

Join Us