दक्षिण बिहार में 45 डिग्री पहुंचेगा तापमान, मौसम विभाग ने लू को लेकर बिहार के इन जिलों को किया अलर्ट

बिहार में राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में मौसम का मिजाज इन दिनों तल्ख होते जा रहा है। उत्तर बिहार में पुरवा हवा तो दक्षिण में पछुआ हवा के प्रभाव से पारा नीचे-ऊपर हो रहा है। बिहार के दक्षिण मध्य भाग के लिए मौसम विभाग ने आने वाले 4 दिनों तक लूं को लेकर अलर्ट जारी किया है। अनुमान जताया गया है कि इस दौरान पारा 45 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। बिहार के दक्षिणी इलाके में पछुआ की मजबूती स्थिति दिख रही है।

आईएमडी के मुताबिक, बिहार के कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, बक्सर, जमुई और बांका में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। कहा गया है कि लगातार चल रहे पछुआ हवा के प्रभाव व बारिश नहीं होने के हालात में नौ अप्रैल के बाद पारा 43 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। मौसम विभाग की मानें तो पारा में वृद्धि का एक मुख्य कारण राजस्थान से आ रही गर्म शुष्क हवा भी है।

सांकेतिक चित्र

बीते दो दिन से बक्सर का तापमान 43 डिग्री के आसपास बना हुआ है। वहीं राज्य का दूसरा सबसे गर्म जगह शेखपुरा रहा, यहां का तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी पटना में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई इस दौरान यहां का अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा बताते हैं कि राज्य में पुरवा और कछुआ के चलते तापमान में ऊपर नीचे हमेशा से होते रहा है। दक्षिण बिहार में पछुआ की मजबूत स्थिति दिख रही है। ऐसे में अप्रैल के आखिर तक तापमान 45 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। वहीं, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शुष्क पछुआ हवा का प्रभाव आने वाले तीन दिनों तक जारी रहेगा। इसके चलते प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्रों के दक्षिण मध्य हिस्से में खास तौर पर लू का मार जारी रहेगा।

Join Us