जेईई मेन की परीक्षा में बिहार के आदित्य बने टॉपर, 99.99 फीसद अंक प्राप्त कर रचा इतिहास

बीते दिन यानी सोमवार की सुबह जेईई मेन की परीक्षा का नतीजा घोषित हो गया है‌। इस परीक्षा का परिणाम छात्र एनटीए पोर्टल पर जाकर देख सकते हैं‌। इस एग्जाम में बिहार के आदित्य अजेय ने 99.99 फीसद अंक प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। आदित्य बिहार के टॉपर बने हैं। इस दफा बिहार के किसी छात्र ने 100 प्रतिशत अंक हासिल नहीं किए हैं।

आदित्य राज्य के पूर्वी चंपारण के रहने वाले हैं। पिता अजय कुमार गवर्नमेंट स्कूल में टीचर है। आदित्य ने परीक्षा की तैयारी राजस्थान के कोटा से की है। साल 2020 में ऑनलाइन मोड से तैयारी की। आदित्य ने बताया कि दूसरे चरण के एग्जाम के लिए आवेदन किया है। स्कूली पढ़ाई चकिया के लबाना विद्यालय से की है। इंटरमीडिएट की पढ़ाई रामकृष्ण विद्यापीठ देवघर से पूरी की है।

दसवीं की परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक हासिल हुए थे। आदित्य का सपना आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करना है। इसके साथ ही ही वे दूसरे फेज की तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं बिहार के सैकड़ों छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। राजधानी पटना के कई कोचिंग संस्थानों का दावा है कि उनके छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

बता दें कि जेई मेन एग्जाम में बिहार से 80 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे। पहले चरण की जेईई मेन की परीक्षा में देश भर से 8 लाख 72 हजार 432 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें लगभग 7 लाख 70 हजार विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। लड़कों की संख्या 5 लाख 47 सजाई 867 जबकि 2 लाख 21 हजार 719 लड़कियां शामिल हुई थी। इस बार के एग्जाम सेंटरों पर 29000 जैमर लगाए हैं। दूसरे चरण का रजिस्ट्रेशन खत्म हो गया है। जुलाई महीने में ही परीक्षा आयोजित होनी है।

Join Us